फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : प्यार करने की मिली सजा, मालिक ने बुलाया और ले ली जान

Mon, 25 Sep 2023 07:40 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Love Affair : पिता का कहना है कि एक लड़की से मेरे लड़के का प्रेम प्रसंग था। इस वजह से उसे धमकी भी मिलती थी। कल रात में उसके मालिक ने फोन कर बुलाया और सुबह में उसी पोल्ट्री फॉर्म में उसकी लाश मिली।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरा में एक युवक को बदमाशों ने फांसी लगाकर हत्या कर दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के चिकटोली मोहल्ले की है। नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच  मामले की जांच में जुट गई है। मृतक नगर थाना क्षेत्र के कसाब टोला निवासी मो पिंटू अंसारी का पुत्र मो मोनू (16) था।

विज्ञापन


पोल्ट्रीफार्म के मालिक ने बुलाया था 
घटना के संबंध में मृतक के पिता मो पिंटू का कहना है कि मेरा बेटा पास के मोहल्ले चिकटोली में मौजूद पोल्ट्रीफार्म में काम करता था। कल रात पोल्ट्रीफार्म के मालिक ने उसे फोन कर बुलाया और कहा कि आओ यहां माल आया उसे गाड़ी से उतारना है। फोन आने के बाद मोनू खाना खा कर पोल्ट्रीफार्म चला गया। देर रात तक जब वह घर वापस नहीं लौटा।

 

घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पोल्ट्रीफार्म में मिली लाश 
देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोग चिंतित होने लगे। मोनू की मां मुझे फोन पर कहा कि मोनू अभी तक वापस नही आया है। चूँकि मैं दूसरी जगह काम करता हूँ, इस वजह से मैं रात में उसे ढूंढने नहीं जा सका। मैंने उनसे कई बार फोन किया। उसके मोबाइल पर रिंग होता रहा लेकिन कोई जवाब नही आया। आज सुबह तक जब वह नहीं लौटा तो हम अपने साले को पोल्ट्रीफार्म भेजे कि जाओ देख कर आओ। वहां जाने पर देखा तो पाया कि  उसका शव फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मालिक के संबंधी से करता था प्यार 
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटना के संबंध में मृतक मोनू के पिता ने पुलिस को बताया कि एक लड़की से मेरे लड़के का प्रेम प्रसंग था जिसको ले कर दुधकटोरा मोहल्ले के असगर नाम का युवक मोनू को धमकी देता था। एक बार मैंने अपने लड़के को डांटडपट कर यह सब करने से मना किया था, लेकिन उसके बाद क्या हुआ इस बात की जानकारी मुझे नहीं है। हलांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि पोल्ट्री मालिक के घर के किसी लड़की के साथ इसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।

पोल्ट्रीफार्म के मालिक और असगर ने की हत्या 
मृतक मोनू के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि असगर और पोल्ट्रीफार्म के मालिक ने मिलकर मेरे लड़के की हत्या कर शव को फांसी से लटका दिया है। इस हत्याकांड में नगर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मृतक के पिता ने कुछ लोगों को नामजद किया है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें