फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पत्नी से फोन पर कहासुनी होने के बाद युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या; पुलिस मामले की जांच में जुटी

Wed, 06 Dec 2023 01:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Suicide After Domestic Dispute: जमुई में एक युवक ने पत्नी से फोन पर हुए विवाद के बाद अपने कमरे में फांसी पर झूलकर आत्महत्या कर ली। जानें क्या है मामला...।
विज्ञापन
मृतक सुनील साव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र के टेढ़ी बाजार मोहल्ले में बुधवार की सुबह एक युवक ने घरेलू विवाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के सामने आने से मोहल्ले में सनसनी फैल गई और मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद घटना की सूचना सिकंदरा थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन


मृतक की पहचान सिकंदरा टेढ़ी बाजार निवासी राजकुमार साव के बेटे सुनील साव (25) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक युवक सिकंदरा बाजार में मोबाइल की दुकान चलाता था। उसकी पत्नी तीन साल पहले ही शिक्षिका बनी थी। उसकी ड्यूटी पूर्णिया जिले में है और वह वहीं पर रह रही है। बताया जा रहा है कि मृतक सुनील साव का एक बेटा और एक बेटी भी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार की सुबह युवक का मोबाइल पर उसकी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ। उसके बाद नाराज युवक ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी के बाद आसपास के लोग और परिजन पहुंचे। फिर उसे फंदे से उतार कर इलाज के लिए स्थानीय निजी क्लीनिक ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, सिकंदरा थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि सिकंदरा टेढ़ी बाजार में एक युवक के द्वारा अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का सूचना मिली है। उसके शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें