फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटना सिटी में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर; लेनदेन का चल रहा था विवाद

Sat, 14 Sep 2024 10:54 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना पुलिस का कहना है कि आपसी विवाद में युवक को गोली मारी गई है। उसका इलाज चल रहा है। आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना सिटी के आलमगंज के बजरंगपुरी में बीती रात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल अवस्था में युवक को नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां से डॉक्टर ने घायल को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घायल युवक की पहचान मुकेश कुमार (25) निवासी के रूप में हुई है। घायल होने के बाद भी मुकेश कुमार खुद चलकर हाथ में गोली का खोखा लेकर अस्पताल पहुंचा था। घटना की सूचना मिलते ही आलमगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घायल युवक ने अपराधी को पहचानने का किया दावा
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के कई जगहों का सीसीटीवी कैमरे को खंगाला और अपराधियों की पहचान करने में जुट गई है। इधर, घायल युवक ने अपराधी को पहचान कर लेने का दावा किया है। घटना का कारण पैसे की आपसी लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है। मामले में पटना सिटी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी शरथ आर एस ने बताया कि आलमगंज थाने को शुक्रवार की देर रात सूचना मिली कि बजरंग पुरी कॉलोनी में अपराधियों द्वारा एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। उन्होंने बताया कि गोली मारने वाले अपराधियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

दो अपराधी आए और मुकेश को गोली मार दी
बताया जा रहा है कि मुकेश कुमार बजरंग पुरी मोहल्ले में थे। इसी बीच दो अपराधी मौके पर पहुंचे और मुकेश कुमार को गोली मार दी। गोली मारने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। गोली लगते ही मुकेश कुमार खून से लतपत हो गए। आसपास और परिवार के लोगों ने मुकेश कुमार को घायल अवस्था में नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें