फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: प्रेमी से पति बना युवक पत्नी की हत्या की नीयत से पहुंचा अस्पताल, हंगामा होते देख कार छोड़ हुआ फरार

Thu, 22 Aug 2024 07:59 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

बेंता थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं मौके से एक कार को जब्त कर लिया गया है जबकि आरोपी के गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा के अस्पताल काम करने वाली एक महिला नर्स को उसका पति जबरन कार में बैठाकर ले जाने की कोशिश कर रहा था। महिला ने शोर मचाना शुरू किया तो लोगों की भीड़ लग गई। हंगामा होते युवक वहां से फरार हो गया।इस मामले को लेकर महिला नर्स ने बेंता थाना में जान से मारने की नीयत से भगाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


युवक गाली-गलौज और मारपीट करने लगा
जानकारी के अनुसार अस्पताल में काम करने वाली विवाहित नर्स को साथ पटना निवासी युवक ने प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। काफी दबाव बनाने पर नर्स ने चार वर्ष पूर्व अपने पति और बच्चे को छोड़ उक्त युवक से शादी कोर्ट में शादी कर ली थी। शादी के कुछ दिनों बाद आरोपी युवक ने महिला नर्स के नाम पर जमीन खरीदने के लिए 22 लाख रुपये लिया। रुपये मिलते ही उसने अपने नाम जमीन खरीद ली। इसका महिला विरोध करने लगी तो आरोपी युवक गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। आज इसी मामले में महिला ने दरभंगा के बेंता थाना में प्राथमिकी जान से मारने के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

पुलिस ने कार को जब्त कर लिया
बेंता थाना में दर्ज प्राथमिकी में महिला ने कहा है कि आरोपी युवक पहले तो झांसा देकर लगातार दुष्कर्म किया उसके बाद दबाव बनाने पर उसने कोर्ट में शादी रचाई लेकिन उसकी नियत शुरू से मेरे पैसे था वह लगातार मेरे पैसे से ऑनलाइन खरीदारी तो कभी नगद पैसे का डिमांड करता रहता था। इसी दौरान उसने हमसे जबरदस्ती ऑनलाइन और नगद 22 लाख रुपये ले लिया और अपने नाम से जमीन खरीद लिया। मैं लगातार विरोध कर रही थी। विरोध करने वह मेरे साथ गाली गलौज और मारपीट और जान से मारने की धमकी दिया करता था। बेंता थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं मौके से एक कार को जब्त कर लिया गया है जबकि आरोपी के गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें