परिजनों का कहना है कि सुड्डू चौहान अपने घर के सामने बैठा हुआ था। इसी दौरान शराब धंधेबाज शंकर चौहान से शराब नहीं बेचने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। बात बढ़ते बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई। इसी दौरान पड़ोसियों ने चाकू निकालकर हमला कर दिया।
गोपालगंज में एक युवक की हत्या कर दी गई। कारण बस इतना था कि उसने शराब बेचने का विरोध किया था। इतनी से बात पर उसके पड़ोसी ने ही चाकू गोदकर युवक की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के खुशीयाल छापर गांव की है। मृतक की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के खुशियाल छापर गांव निवासी बच्चन चौहान के 25 वर्षीय पुत्र सुड्डू चौहान के रूप में हुई। घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी शंकर चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अनुसार, हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। शराब कारोबार की बात सामने आ रही है। इस मामले में भी छानबीन की जा रही है।
सुड्डू चौहान अपने घर के सामने बैठा हुआ
परिजनों का कहना है कि सुड्डू चौहान अपने घर के सामने चौकी पर बैठा हुआ था। इसी दौरान शराब धंधेबाज शंकर चौहान से शराब नहीं बेचने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। बात बढ़ते बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई। इसी दौरान पड़ोसियों ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बाकी आरोपी घर छोड़ कर फरार है जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारोपियों पर कड़ी कार्रवाई करे।