फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बेगूसराय में स्मार्टफोन के लिए महिला का मर्डर, पति और बच्चे के साथ जा रही थी मंदिर

Fri, 17 Feb 2023 02:26 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai crime : बेगूसराय में दिनदहाड़े पति और बच्चे के सामने महिला की हत्या कर दी गई। कसूर सिर्फ इतना था कि उसने स्मार्टफोन छिनतई का विरोध किया। इतनी-सी बात पर अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
बेगूसराय में महिला का मर्डर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में दिनदहाड़े पति और बच्चे के सामने महिला की हत्या कर दी गई। कसूर सिर्फ इतना था कि उसने स्मार्टफोन छिनतई का विरोध किया। इतनी सी बात पर अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। और मोबाइल लेकर फरार हो गए। घटना बखरी थाना क्षेत्र के डहरा पुल के पास हुई। गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत महिला की पहचान बलिया थाना अंतर्गत बरबीघी निवासी प्रशांत पोद्दार की पत्नी मोनी कुमारी (26) के रूप में हुई। 

विज्ञापन


एक घंटे तक जाम रहा बखरी-खगड़िया हाइवे
इधर, हत्या के विरोध में लोग सड़क पर उतर गए और जमकर बवाल करने लगे। लोगों ने पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाया कि 3 साल के मासूम और पति को घटनास्थल पर छोड़ दिया और लाश लेकर चले गए। लोगों ने करीब एक घंटे तक बखरी-खगड़िया हाइवे को जाम कर दिया। लोगों अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। कुछ देर बाद बखरी डीएसपी चंदन कुमार दलबल के साथ वहां पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। लोगों को अपराधियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद हाइवे पर आवागमन सामान्य हो गया। 

छिनतई पर अपराधी से भिड़ गई मोनी
परिजनों का कहना है कि महाशिवरात्रि से 1 दिन पहले प्रशांत अपनी पत्नी और 3 साल के बेटे के साथ बुलेट बाइक से हरी गिरी धाम गढ़पुरा पूजा करने के लिए जा रहे थे। इसी खगड़िया-बखरी हाइवे पर जोकीयाही पुल के पास अपराधियों ने ओवरटेक प्रशांत को रोक लिया। इसके बाद हथियार के बल पर लूटपाट की कोशिश करने लगे। इसी दौरान एक अपराधी ने मोनी के हाथ से स्मार्टफोन छीन लिया। मोनी उसका विरोध करने लगी। जब अपराधी ने मोबाइल नहीं दिया तो मोनी उससे भिड़ गई। लोगों को आता देखकर अपराधियों ने मोनी को गोली मार दी और हथियार लहराते हुए फरार हो गए। परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें