फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बेगूसराय में महिला की हत्या, इस चीज के लिए भतीजे ने पीट-पीटकर मार डाला

Sun, 17 Dec 2023 07:46 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

रमाशंकर सिंह ने बताया कि बाबू साहब (भतीजा) रोज शराब पीता है। नशे में आकर अपनी जमीन बेच चुका है। अब जबरन मेरी जमीन को बेचना चाह रहा था।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके भतीजे ने ही की। कारण जमीन का विवाद था। अपने ही भतीजे ने चाची को लोहे की रोड से पीट-पीट कर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रहुआ गांव की है। मृत महिला की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रहुआ गांव के रहने वाले रमाशंकर सिंह का पत्नी माला देवी के रूप में की गई ।
विज्ञापन

 
मृतका के पति रमाशंकर सिंह ने बताया है कि 14 दिसंबर को बड़े भाई का बेटा बाबू साहब शराब पीकर आया और गाली गलौज करने लगा। जबरन जमीन बेचने का बात कहने लगा। इसका विरोध माला देवी द्वारा किया गया। इसी से नाराज होकर शराब के नशे में धुत होकर लोहे की रोड से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल अवस्था में माला देवी को उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई।

अब जबरन मेरी जमीन को बेचना चाह रहा था
रमाशंकर सिंह ने बताया कि बाबू साहब (भतीजा) रोज शराब पीता है। नशे में आकर अपनी जमीन बेच चुका है। अब जबरन मेरी जमीन को बेचना चाह रहा था। तभी माला देवी द्वारा विरोध किया गया तो इसी से नाराज होकर बाबू साहब ने उसकी हत्या कर दी। हालांकि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी बाबू साहब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वही इस मौत की सूचना साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी मौके पर साहेबपुर कमाल थाने के पुलिस पहुंचकर सबको अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें