फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : मुजफ्फरपुर में बूढ़ी गंडक का रौद्र रूप, खतरे के निशान के पार; सैकड़ों घर जलमग्न

Sun, 06 Oct 2024 07:35 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar : बूढ़ी गंडक नदी के जल स्तर में एक बार फिर से तेजी से इजाफा होने लगा है। इससे आमजन प्रभावित होने लगा है। घर से निकलना लोगों की  मज़बूरी है इसलिए निकलने के लिए लोग जुगाड़ को अपना रहे हैं। 
विज्ञापन
शहर में प्रवेश कर रहा बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में बागमती नदी के कहर के बाद से अब बूढ़ी गंडक नदी के जल स्तर में एक बार फिर से तेजी से इजाफा होने लगा है। शहर के बूढ़ी गंडक नदी के निचले क्षेत्र जिसमे चंदवाड़ा लकड़ी ढाई आश्रम घाट अखाड़ा घाट छिट भगवतीपुर चंदवारा और संगम घाट और दादर के पास के कई हिस्सों में पानी आने से बाढ़ का खतरा बना हुआ है। इससे आमजन की परेशानी बढ़ गई है। शहर के निचले हिस्से के दर्जनों मुहल्ले जलमग्न हो गये हैं, जिस वजह से  लोग घर में कैद हो गए हैं। हालांकि बूढ़ी गंडक नदी बीते दिनों खतरे के निशान के नीचे थी लेकिन अब एक बार फिर लगातार जल स्तर में हो रहे इजाफा ने रहने वाले लोगो की चिंता बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


सैकड़ों घरों में घुसा पानी 
मुजफ्फरपुर जिला के आधा दर्जन से अधिक प्रखंड से होकर गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी मोतीपुर मीनापुर मुसहरी बोचहा मुरौल और सकरा प्रखंड से होकर गुजरती है। लगातार नदी के जल स्तर में इलाफा होने से शहरी क्षेत्रों के कई निचले हिस्सों में बाढ़ के पानी ने दस्तक दिया है, जिसके बाद यहां के रहने वाले दहशत में है। सबसे ज्यादा असर शहरी क्षेत्रों के है, जहां बूढ़ी गंडक नदी का पानी आने से सैकड़ों घर जल समाधि लेने लग गए हैं। इस वजह से स्थानीय लोगो के आवाजाही में होने वाली मुश्किल बढ़ गई है। लोग अपने घरों में कैद हो गए है वही आने जाने के लिए कृत्रिम नाव यानी थर्मोकोल की बनी जुगाड़ की नाव का सहारा ले रहे हैं। फिलहाल बूढी गंडक नदी के जल स्तर में अलग खतरा बना हुआ  है।

जिला प्रशासन ने किया अलर्ट 
शहर में बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से लोग पलायन करने पर मजबूर होने लगे हैं।  हालांकि इस संबंध में जिला प्रशासन का कहना है कि बाढ़ से पीड़ित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें