फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : मुकेश सहनी बोले- हमारी पार्टी को खत्म करने की कोशिश की गई, इस देश में हिटलरशाही चल रही

Sat, 06 Apr 2024 04:05 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

वीआईपी प्रमुख ने कहा कि इस देश में हिटलरशाही चल रही है। दो-दो मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
मुकेश सहनी - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले कई साल से हमलोग अपने समाज और अतिपिछड़ों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पूरे उत्साह और मजबूती के साथ वीआईपी मजबूती से काम कर रही है। पिछले 10 साल पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार है। वह किसी की नहीं सुनते हैं। आप दिल पर हाथ रखकर सोचिए कि इस देश में लोकतंत्र है या राजतंत्र है।

विज्ञापन


 इस देश में हिटलरशाही चल रही है
वीआईपी प्रमुख ने कहा कि इस देश में हिटलरशाही चल रही है। दो-दो मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया है। युवा को रोजगार नहीं मिल रहा है। अग्निवीर योजना के तहत चार साल में सेवानिवृति दी जा रही है। क्या केवल पांच किलो अनाज से देश का विकास हो जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हम आएंगे हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देंगे। लेकिन दो करोड़ क्या अगर दो लाख लोगों को आरक्षण देते तो आज 10 साल में 20 लाख लोगों को रोजगार मिलता। आप केवल नफरत की राजनीति करते हैं। धर्म की राजनीति करते हैं।

हमारी पार्टी को खत्म करने की कोशिश की गई
मुकेश सहनी ने कहा कि हमलोग कभी कल्पना नहीं कर सकते हैं कि सत्ता का ऐसा भी दुरुपयोग वह कह सकते हैं। आप चंदा के नाम पर हजारों करोड़ों रुपया ले रहे हैं। हमलोगों की पार्टी की कोर कमेटि की बैठक है। इसमें हमलोगों टिकट बंटवारे पर तय करेंगे। मुकेश सहनी ने आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी जी ने हमारी पार्टी को खत्म करने की कोशिश की। हमलोगों की पार्टी का सिंबल दूसरी पार्टी को दे दिया गया। हमलोगों को पर्स छाप दिया गया है। सहनी ने दावा किया कि इस बार महागठबंधन एनडीए को हराने का काम करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें