फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: वैशाली में तीन पंचायत क्षेत्रों में आग लगने से 21 घर जले, एक युवक की झुलसने से मौत, बुजुर्ग गंभीर घायल

Sat, 06 Apr 2024 03:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali News: वैशाली जिले के थानाक्षेत्रों की तीन पंचायत क्षेत्रों में आग लगने से 21 घर जल गए। एक युवक की झुलसने से मौत हो गई, एक बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं, आठ बकरियां भी जलकर मर गईं। हालांकि दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
आग बुझाते दमकलकर्मी और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर और जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग पंचायत क्षेत्रों में आग लगने से 21 घर जलकर राख हो गए। वहीं, इस घटना में एक युवक की आग में झुलसकर मौत हो गई। मृतक की पहचान राघोपुर थानाक्षेत्र के चांदपुर पंचायत निवासी पोर्टल राय के बेटे सौरभ कुमार (22) के रूप में हुई है। जबकि एक बुजुर्ग आग में बुरी तरह झुलस गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है। घायल बुजुर्ग की पहचान राघोपुर पश्चिमी निवासी विलास पासवान के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राघोपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर पंचायत के नयकीपारी टोला में चंद्रदीप महतो के घर में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते भयावह रूप धारण कर लिया और आसपास के 17 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोग जुट गए। वहीं, करीब चार दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

इसके अलावा चांदपुरा पंचायत में पोतन राय के घर में अचानक आग लग गई। इस घटना में उनके बेटे की आग में झुलसने से मौत हो गई और बगल के तीन घर आग की चपेट में आ गए। वहीं, जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर पश्चिमी पंचायत में विलास पासवान के घर में आग लग गई, जिसमें आठ बकरियां झुलसकर मर गईं। वहीं, इस घटना में विलास पासवान बुरी तरह झुलस गया। उनका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें