प्राचार्य को सम्मानित करते केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और सीनियर आईपीएस विकास वैभव।
- फोटो : सोशल मीडिया।
अपने लक्ष्य का चयन पूरी निष्ठा से ध्यानपूर्वक करे
किंग्सटन एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की सचिव उमा भट्टाचार्जी ने अपने अभिवादन में बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि अपने लक्ष्य का चयन पूरी निष्ठा से ध्यानपूर्वक करें ताकि भविष्य में आपको किसी तरह की निराशा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि छात्रों को मेडिकल एवम इंजीनियरिंग के अलावा भी अनेक कोर्स की ओर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश महासचिव डॉक्टर उमेश प्रसाद, अभिषेक पैतृक, राणा राहुल सिंह, डॉ हरेंद्र सिंह, स्मिता सिंह,शशि भूषण सिन्हा, राजेश कुमार,संयुक्त सचिव कन्हैया प्रसाद, इफत रहमान, अबू बकर आब्दी,सीमा सिंह, मोहम्मद अनवर, मुसर्रत मरयम,खुर्शीद खान, अजीत सिंह, शिवजी प्रसाद, मोहम्मद वालीउल्लाह, बिट्टू विश्वास, बृज विश्वास, चंदन खुशवाहा,कैसर इमाम,राजेश कुमार, बिरेंद्र कुमार, सहित संगठन से जुड़े सैकड़ो पदाधिकारीगण मौजूद थे।
100 से भी अधिक स्कूलों के छात्रों ने कार्यक्रम में भाग लिया
पटना सहित बिहार के विभिन्न जिलों से 100 से भी अधिक स्कूलों के छात्रों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इसमें मुख्य रूप से सेंत माइकल हाई स्कूल, सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, नोट्रे डेम अकादमी, माउंट कार्मल हाई स्कूल,डॉन बॉसको, स्कॉलर्स अबोर्ड स्कूल, जे सेस एंड मेरी अकादमी, सेंट्रल पब्लिक स्कूल छपरा, हेरिटेज स्कूल प्रकृतिक स्कूल, एसएन मेमोरियल स्कूल, सर्वोदय इंटरनेशनल स्कूल, न्यू एरा पब्लिक स्कूल, सेंट केरेंट्स हाई स्कूल, द त्रिभुवन स्कूल, जी डी गोएंका स्कूल, इंटरनेशनल स्कूल, स्कूल ऑफ़ ग्लोबल एजुकेशन, किड्स इंटरनेशनल स्कूल, वुडबाइन स्कूल, सेंट पॉल हाई स्कूल, शहीन अकैडमी,ए.बी निकेतन स्कूल, सेंट मैरी स्कूल, मर्ची हाई स्कूल, राजेंद्र पब्लिक स्कूल, होली विजन पब्लिक स्कूल,हिमालयन पब्लिक स्कूल, डॉन बोस्को हाई स्कूल दरभंगा, डीपीएस स्कूल सहित अन्य थे।