फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : दो बाइक की आमने सामने भीषण टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत

Wed, 16 Aug 2023 11:49 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Bihar News : मधेपुरा में दो बाइक की आमने सामने टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीनों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने दो युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा में दो बाइक की आमने सामने टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना मधेपुरा सहरसा के सीमावर्ती क्षेत्र पस्तपार पुलिस शिविर क्षेत्र अंतर्गत जिरवा पेट्रोल पंप के समीप की है। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजा गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना बुधवार की रात करीब 8 बजे की है जब भीषण सड़क हादसे में दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


आमने सामने हुई भीषण टक्कर 
लोगों ने बताया कि पामा वार्ड-10 निवासी बेचो मुखिया का पुत्र अमर कुमार और उरेन मुखिया का पुत्र बादल कुमार बाइक से पस्तपार जा रहे थे। इसी दौरान जिरवा पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रहे एक बाइक से उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में दोनों बाइक पर सवार एक-एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पामा निवासी बेचो मुखिया के पुत्र अमर कुमार के रूप में हुई। जबकि दूसरे मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। घटना के बाद पस्तपार पुलिस ने तीनों युवक को मधेपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें