फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मोतिहारी कोर्ट हाजत में बने शौचालय का ग्रिल काटकर दो कैदी फरार, एक पकड़ा गया

Thu, 25 Jul 2024 08:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

मोतिहारी व्यवहार न्यायालय के सदर कोर्ट में गुरुवार दोपहर हाजत में दो बंदियों ने मिलकर शौचालय का ग्रिल काट दिया। उसके बाद चार गमछा जोड़कर कोर्ट के पीछे के टूटे बाउंड्री को पार कर फरार हो गए। 
विज्ञापन
पकड़ा गया कैदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी में एक बार फिर से पुलिस से भारी चूक हुई है और इसका लाभ उठाकर न्यायालय में पेशी के दौरान गए दो अभियुक्त कोर्ट हाजत से फरार हो गए। दोनों अभियुक्तों पर आधे-आधे दर्जन मामले लंबित हैं। कोर्ट से फरार अभियुक्तों की पहचान आदापुर के इनरवा निवासी अरविंद कुमार ऊर्फ टूना ठाकुर और पताही अमोरिया टोला वार्ड छग निवासी अरुण सहनी के रूप में की गई है।

विज्ञापन


अरविंद कुमार पर मर्डर, लूट इत्यादि के पांच मामले हैं। वहीं, अरुण सहनी पर भी कई गंभीर मामलों के आधे दर्जन केस हैं। दोनों को मोतिहारी कारागार से न्यायालय में उपस्थापन हेतु जिला पुलिस बल की अभिरक्षा में भेजा गया था। यहां कोर्ट हाजत में रखने के दौरान दोनों शातिर अभियुक्तों ने बाथरूम का ग्रिल काट दिया और हाजत से भाग निकले। इनके हाजत से भागने की घटना पर पुलिस महकमा के रोंगटे खडे हो गए। दोनों को पकड़ने के लिए कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद हो गई। वहीं, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इन दोनों में से एक कैदी को पुलिस ने पकड़ लिया है। जबकि दूसरा पुलिस पकड़ में नहीं आ सका है।

कोर्ट हाजत से यह पहली घटना नहीं है, जब कोई कैदी फरार हुआ है। इसके पहले भी कैदी फरार हो चुके हैं। आज की घटना में महत्वपूर्ण बात यह है कि इन कैदियों को हाजत में बाथरूम का ग्रिल काटने हेतु ब्लेड कहां से मिला था। सभी मामलों की जांच मे पुलिस लगी हुई है। कोर्ट हाजत से कैदियों के भागने की घटना पुलिस महकमा के लिए गंभीर मामला है। वहीं, कोर्ट सूत्रों के अनुसार एक सिपाही ने ही इनको हेक्सा ब्लेड उपलब्ध कराया था। बहरहाल, अब सब की नजर इस बात पर बनी है कि मामले में पुलिस के अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें