फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : नेशनल हाइवे पर बाइक सवार को घेरा, फिर गोलियों से भूना; बेगूसराय में युवक की हत्या से सनसनी

Thu, 25 Jul 2024 07:44 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Murder in Begusarai : गुरुवार की शाम फिर बीच सड़क पर घेरकर एक युवक की हत्या कर डाली गई। बेगूसराय की ओर जा रहे बाइक सवार को अपराधियों ने गोलियों से भून डाला और फिर हथियार लहराते हुए लोगों को डराकर निकल गए।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में बेंखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बलिया थाना क्षेत्र के मामू भांजा स्थित गैस एजेंसी के पास की है। मृतक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया निवासी कैलाश महतो के पुत्र नंदू महतो के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।

विज्ञापन


घेरकर गोलियों से भूना 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि नंदू महतो खगड़िया से अपनी बाइक पर सवार होकर अपने घर बड़ी बलिया लौट रहा था। तभी बेंखौफ अपराधियों ने उसे मामू भांजा स्थित गैस एजेंसी के पास घेर लिया और उससे लूटपाट करने लगे। नंदू ने जब अपराधियों का विरोध किया तो गुस्से में अपराधियों ने उसे गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। लोगों ने बताया कि गोली चलते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद अपराधी घटनास्थल से हथियार लहराते हुए फरार हो गये।  इस घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

जांच में जुटी पुलिस 
घटना की जानकारी मिलते ही बलिया थाने की पुलिस और बलिया डीएसपी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल में जुट गये। इस संबंध में बलिया डीएसपी नेहा कुमारी ने बताया है कि एक युवक को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें