Bihar :अचानक भरभराकर भवन टूटकर गिरने लगा।इससे पहले कि कोई कुछ कर पाता दो लोग मलवा के नीचे दब गये, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना में एक अन्य शख्स घायल हो गया।
कटिहार में जर्जर स्कूल को तोड़ने के दौरान भवन भरभराकर कर गिर गया । इस घटना में तीन मजदूर मालवा के नीचे दब गए, जिसमें दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर है । स्थानीय लोगों ने आननफानन में उसे इलाज के लिये अस्पताल ले गये लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना आजमनगर थाना क्षेत्र के पीरगंज प्राथमिक विद्यालय की है । मृतकों की पहचान साजन मंडल और सरवन मंडल के रूप में की गई है।
विज्ञापन
स्कूल भवन तोड़ने के क्रम में हुआ हादसा
स्थानीय लोगों ने बताया कि पीरगंज प्राथमिक विद्यालय का जर्जर भवन तोड़ा जा रहा था। भवन तोड़ने के दौरान अचानक पूरा भवन भरभराकर गिर पड़ा, जिसके मलबे में तीन मजदूर दब गए । हादसे के बाद जब तक लोग मदद को दौड़ते, तब तक दो मजदूरों की मौत हो गयी। इस घटना में तीसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया । आननफानन में उस तीसरे घायल मजदूर को इलाज के लिये आजमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। लेकिन चिकित्सकों ने घायल मजदूर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसका प्राथमिक इलाजकर उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
जांच में जुटी पुलिस
घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही आजमनगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया हैं।