बगहा स्टेशन पर मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इस बात की जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि समस्तीपुर मंडल के बगहा स्टेशन पर मंगलवार की शाम करीब 19.20 बजे एक मालगाड़ी के 02 वैगन डिरेल हो गये जिस वजह से इस रूट पर आवागमन ठप हो गया। इसलिए सुरक्षा के दृष्टिकोण से 19 मार्च को इस रेलखंड से गुजरने वाली कई ट्रेनों के मार्ग या तो बदल दिए गये हैं या फिर उन्हें कुछ समय के लिए बदलाव किया गया है।
19 मार्च को खुलने वाली गाड़ियां जिनका आंशिक समापन/प्रारंभ किया जा रहा है
यातायात पुनर्बहाल करने की कवायद शुरू
घटना के संबंध में बगहा रेलवे स्टेशन अधीक्षक आरआर पांडेय का कहना है कि शाम के 7.20 बजे के करीब दो बोगी पटरी से उतर गई है। घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद यातायात को शुरू करने की कवायद शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि पूरी तरह आवागमन बहाल करने में 3 से 5 घंटा का समय लग सकता है।