फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नदी के कटाव से गांव व कब्रिस्तान को बचाने का अथक प्रयास, अधिकारियों ने नहीं ली सुध, अब ग्रामीण अनशन पर

Sat, 17 Aug 2024 04:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bihar: बेतिया में नदी के कटाव से गांव और कब्रिस्तान को बचाने का ग्रामीण एक दशक से प्रयास कर रहे है। हालांकि उनके प्रयास को किसी अधिकारियों के द्वारा सुध नहीं लिए जाने के बाद ग्रामीणों का एकबारगी गुस्सा भड़क गया और सैकड़ों कि संख्या मे ग्रामीण सहित मुखिया आमरण अनशन पर बैठ गई है।
विज्ञापन
अनशन पर बैठे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मामला जिले के गौनाहा प्रखंड के पंचायत राज माधोपुर के बैरिया माधोपुर गांव का है। जहां हरबोड़ा नदी से गांव व कब्रिस्तान को कटाव से बचाने के लिए शनिवार से सैकड़ों ग्रामीणों के साथ मुखिया मंजूला मिश्रा अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर हैं।

विज्ञापन


मुखिया प्रतिनिधि राजा मिश्रा ने बताया की वर्ष 2022 से जिला स्तरीय पदाधिकारी, सांसद व विधायक से हरबोड़ा नदी से कटाव हेतु गाइड बंद बांधने की मांग होती रही है। परंतु प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। यही कारण है कि मुखिया सहित ग्रामीण जनता आमरण अनशन पर उतारू हुए हैं। इधर ग्रामीण अवध बिहारी यादव, दिनेश शर्मा, बलिराम शर्मा, ललित शर्मा, पूनम शर्मा, मदन राम, बीरबल राम, हेवंती देवी, निर्मला देवी, कलावती देवी, जमीला खातून, हृदया देवी, झुना देवी, राधिका देवी वार्ड सदस्य संजय सिंह, अमर बैठा, दयानंद यादव, नबीउन नेशा आदि मे काफी आक्रोश देखा गया।

आक्रोश व्यक्त करते हुए ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक दशक में वार्ड नंबर 5 व 6 के सैकड़ों घर हरबोड़ा नदी में विलीन हो चुके हैं। प्रशासन से गुहार लगाते लगाते गांव की जनता थक चुकी है, लेकिन अभी तक प्रशासन के द्वारा गांव और कब्रिस्तान को नदी के कटाव से बचने के लिए कोई सार्थक पहल नहीं किया गया। जो प्रशासन के लापरवाही को दर्शाता है। 

विज्ञापन

इधर सीओ विवेक कुमार सिंह ने बताया कि गांव व कब्रिस्तान को हरबोड़ा नदी के कटाव से बचाने हेतु जिला प्रशासन को पत्र भेजा जा चुका है। वहीं जब इस बावत बीडीओ शिव जन्म राम से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जल्द ही बैरिया माधोपुर गांव में कटाव रोधी कार्य शुरू कर दिया जाएंगा। जिसे ग्रामीणों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें