फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत; कार से घर लौट रहे थे तीनों, एनएच पर ऐसा हुआ

Fri, 10 May 2024 08:30 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

शुक्रवार की अहले सुबह तीनों युवक एक कार में सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान मकंदपुर के समीप हादसा हुआ है। हादसे में तीनों की जान चली गई है।
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर के नवगछिया में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के कटिहार-बेगूसराय एनएच 31 पर हुई। बताया जा रहा है कि कटिहार के तरफ से आ रही कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार तीनों लोग गाड़ी में ही फंस गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। 

विज्ञापन


ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत कर तीनों शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, तीनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।  

एनएच किनारे ढाबा चलाते थे तीनों
मरने वाले की पहचान भवानीपुर निवासी सनोज यादव (30), केपिस्टन यादव (32) एवं खगड़िया निवासी प्रभाकर यादव(28) के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तीनों NH के किनारे एक ढाबा चलाते थे। शुक्रवार की अहले सुबह करीब चार बजे तीनों एक कार में सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान मकंदपुर के समीप हादसा हुआ है। हादसे में तीनों की जान चली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें