फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : तीन साल से गायब रहकर वेतन उठाने वाली शिक्षिका का नियोजन रद्द, 4.32 लाख रुपये भी वापस देना पड़ेगा

Mon, 01 Jul 2024 11:37 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

शिक्षा विभाग ने त्वरित कार्यवाई करते हुए तत्काल सम्बंधित नियोजन इकाई से शिक्षिका सुप्रीति कुमारी का नियुक्ति रद्द कर दिय था साथ ही नीलाम वाद पत्र दायर करते हुए वेतन के रूप में प्राप्त की गई 4 लाख 32 हजार 638 रुपये वापस करने का आदेश दिया। 
 
विज्ञापन
शिक्षा विभाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा के गौडबोराम प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय तेनुआ की एक शिक्षिका सुप्रीति कुमारी ने बगैर स्कूल गए ही विभाग से वेतन उठाती रही और शिक्षा विभाग इससे अनजान बना रहा। इस बात का खुलासा तब हुआ जब प्रखंड लोजपा अध्यक्ष राजकुमार झा ने आरटीआई के माध्यम से जानकारी लेकर विभाग से इस बात की शिकायत कर डाली।  इस के बाद शिक्षा विभाग ने त्वरित कार्यवाई करते हुए तत्काल सम्बंधित नियोजन इकाई से शिक्षिका सुप्रीति कुमारी का नियुक्ति रद्द कर दिय था साथ ही नीलाम वाद पत्र दायर करते हुए वेतन के रूप में प्राप्त की गई 4 लाख 32 हजार 638 रुपये वापस करने का आदेश दिया। 

विज्ञापन


शिक्षिका लगातार गायब होकर सरकारी वेतन का लाभ लेती रही
बता दें कि विभागीय जांच में पाया गया की शिक्षिका सुप्रीति कुमारी ने 12 अप्रैल 2021 से स्कूल में अनुपस्थित रहते हुए भी सरकारी वेतन के लाभ के रूप में 4 लाख 32 हजार 638 रुपये उठाव कर लिए है। उक्त शिक्षिका 12 अप्रैल 2021 से लगातार स्कूल में अनुपस्थित चल रही थी ग्रामीणों इसकी शिकायत कई बार प्रिंसिपल से की थी लेकिन फिर भी शिक्षिका लगातार गायब होकर सरकारी वेतन का लाभ लेती रही। थक हारकर ग्रामीणों के कहने पर लोजपा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार झा से आईटीआई से शिक्षिका के विषय मे जानकारी जुटाते हुए विभाग से इसकी शिकायत की तब जाकर विभाग ने कार्रवाई की। 

शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया
इस सम्बंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि यह मामला उनके आने से पहले का है। इस मामले की जांच की गई है और सम्बंधित पंचायत नियोजन इकाई को दो दिनों के भीतर आरोपी शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें