फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : दरभंगा में युवक की संदिग्ध मौत, प्रेम विवाह के बाद पत्नी से चल रहा था विवाद

Thu, 02 Nov 2023 10:53 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar : ग्रामीणों का कहना है कि दोनों पति पत्नी में विवाद काफी बढ़ जाने के कारण उनकी पत्नी अपने दोनो बच्चों को लेकर चली गई थी। पति इधर कुछ दिनों से काफी परेशान रह रहा था। पड़ोसियों का यह भी कहना है कि शव की स्थिति के अनुसार यह आत्महत्या की तरह नहीं लग रहा है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा, दरभंगा जिला के सिंहवारा थाना क्षेत्र के मनिकौली गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जाता है कि युवक के माता पिता का पहले ही निधन हो चुका है। जबकि विवाद के कारण पत्नी उसको छोड़कर अपने बच्चों के साथ मुंबई में रहती है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची सिंहवारा थाना की पुलिस मृतक के शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। हालांकि घर में जिस तरीके मृतक का शव मिला है उससे आसपास   के लोग इस बात की आशंका जता रहे हैं कि किसी ने उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है।

विज्ञापन


बच्चों को लेकर छोड़ गई थी पति को 
मृतक की पहचान स्व गौरीकांत ठाकुर के पुत्र प्रमोद ठाकुर (35) के रूप में हुई है। मृतक करीब आठ वर्ष पहले प्रेम प्रसंग के दौरान ने शादी कर ली थी। हालांकि शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति पत्नी में विवाद होने लगा। प्रमोद ठाकुर के दो बच्चे भी हैं मोहन (5) और सोनाली। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों पति पत्नी में विवाद काफी बढ़ जाने के कारण उनकी पत्नी कमला देवी अपने दोनो बच्चों मोहन और सोनाली को लेकर मुम्बई चली गई। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इधर कुछ दिनों प्रमोद काफी परेशान दिख रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें