लोगों का आरोप है कि तकरीबन दो घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक तेघड़ा थाने की पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है और ना ही मुआवजे का आश्वासन मिला है। फिलहाल, अभी लोग आधारपुर के समीप एनएच को जामकर अपनी मांग कर रहे।
बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मासूम बच्चे को कुचलकर मार डाला। घटना से नाराज लोगों ने एनएच को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा शुरू कर दिया। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के बीनलपुर की है। घटना से आक्रोशित लोगों ने सुबह से ही तेघड़ा थाना क्षेत्र के आधारपुर के पास हाईवे को जाम कर दिया। मुआवजे की मांग को लेकर आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी एवं सजा की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन
दोस्तों के साथ सड़क किनारे खेल रहा था
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। मृतक की पहचान बिनलपुर निवासी बबलू महतो के पुत्र राजवीर कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम राजवीर कुमार अपने साथियों के साथ सड़क किनारे खेल रहा था। उसी क्रम में शौचालय टैंक सफाई का ट्रैक्टर तेज रफ्तार से गुजर रहा था और उसने राजवीर कुमार को अपनी चपेट में ले लिया। आननफानन में परिजनों ने राजवीर कुमार को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। यहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।
तेघड़ा थाने की पुलिस मौके पर नहीं पहुंची
स्थानीय लोगों ने बताया कि मौके से भाग रहे ट्रैक्टर ड्राइवर को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ लिया लेकिन बीता रात तेघड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर आम लोगों के साथ ही मारपीट कर ड्राइवर को छुड़ाकर अपने साथ ले गई। लोगों का आरोप है कि तकरीबन दो घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक तेघड़ा थाने की पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है और ना ही मुआवजे का आश्वासन मिला है। फिलहाल अभी भी लोग आधारपुर के समीप एनएच को जामकर अपनी मांग पर अड़ गए।