फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन की बोगी से निकलने लगा धुआं, मच गई अफरातफरी

Sun, 21 Jan 2024 03:28 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar : दरभंगा से नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट में अचानक भगदड़ की स्थिति हो गई। ट्रेन के दो डिब्बों के बीच से अचानक धुआं निकलने लगा। इसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। आग लगने की खबर से यात्री सामान समेत बोगी से कूदने लगे। 
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेल का अभी हालिया दरभंगा स्टेशन से दिल्ली के लिए खुलने वाली बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट को लेकर एक नया फैसला आया। कहा गया है कि  बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट अब यात्रियों के लिए समय से दरभंगा जंक्शन पर तैयार मिलेगी। यह ट्रेन अब अपने निर्धारित समय से रवाना हो सकेगी। दरभंगा से नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट में अचानक भगदड़ की स्थिति हो गई। ट्रेन के दो डिब्बों के बीच से अचानक धुआं निकलने लगा। इसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। आग लगने की खबर से यात्री सामान समेत बोगी से कूदने लगे। रेलवे कर्मियों का कहना है कि ट्रेन में ब्रेक बाइंडिंग होने की वजह  से बोगी संख्या S-4 से धुंआ निकलने लगा। घटना मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड के गोरौल स्टेशन के पास की है। आननफानन में चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोकी।

विज्ञापन


धुआं निकलते ही मच गई अफरातफरी
घटना के संबंध में आरपीएफ का कहना है कि सुबह 10.36 बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन से हाजीपुर के लिए ट्रेन रवाना हुई। गोरौल स्टेशन पार करते ही बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन में चालक को सूचना मिली कि बोगी संख्या S-4 से धुंआ निकल रहा है। सूचना मिलते ही चालक ने ट्रेन में इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। सूचना मिलते ही स्कॉट कर रही आरपीएफ की टीम और भगवानपुर से आरपीएफ के पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। उस समय वहां यात्रियों में अफरातफरी का माहौल था। यात्री ट्रेन से अपना-अपना सामान लेकर उतर कर भाग रहे थे। वहां पहुँचते ही अधिकारियों ने यात्रियों को समझाया बुझाया और फिर गार्ड, चालक और स्कॉट की टीम के द्वारा ब्रेक बाइंडिंग को ठीक किया।

रेलवे अधिकारियों ने बताई वजह 
आरपीएफ का कहना है कि S-4 के अलावा S-3 और S-5 में भी धुआं-धुआं हो गया था। इस संबंध में रेलवे के पदाधिकारी का कहना है कि हॉट एक्सेल की वजह सेब्रेक बाइंडिंग की घटना हुई थी। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की कोई दुर्घटना नहीं हुई है। किसी भी जान-माल के नुक्सान होने की सूचना नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें