Triple Talaq : बिहार में एक अनोखा निकाह हुआ, जिसमें कुछ ही घंटे में तीन तलाक भी हो गया। वधु ने शौहर के साथ जाने से इंकार कर दिया। हालांकि इससे पहले दोनों पक्ष में विवाद हुआ था। वजह चाहे जो भी हो, लेकिन दुल्हे को बिना दुल्हनियां के ही वापस लौटना पड़ा।
बिहार में तीन तलाक का एक अनोखा मामला सामना आया है जिसमें लड़की ने निकाह के महज 12 घंटे के अन्दर ही तीन तलाक दे दिया। घटना पटना के फुलवारीशरीफ की है। घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि वर-वधु के बीच भोजन करने को लेकर विवाद शुरु हुआ और देखते ही देखते दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई और फिर मामला तलाक पर जाकर खत्म हो गया। परिजनों का कहना है कि नवादा जिला के अंसार नगर के रहने वाले गुलाम नबी की बारात पटना के फुलवारीशरीफ पहुंची थी, जहां रात में निकाह हुआ। फिर खाना खाने के दौरान बाराती और लड़की पक्ष के बीच बहस होने लगी। फिर लड़की वालों ने लड़का के तरफ से लाये गये सामान पर आपत्ति करने लगे। इस तरह दोनों तरफ से काफी बवाल होने लगा और फिर दोनों तरफ से मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
लड़की ने ही दे दिया तलाक
परिजनों ने बताया कि रातभर मैरेज हॉल में हंगामा होने के बाद दुल्हन ससुराल जाने से इंकार कर दिया। हालांकि वहां मौजूद अन्य लोगों ने दोनों पक्ष के बीच सुलह करवाने की काफी कोशिश की लेकिन लड़की पक्ष अपनी नबात पर अड़ा रहा। लड़की ने तीन तलाक देकर शादी को तोड़ दिया।