फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बेतिया में स्कूली वैन पलटी; 11 बच्चे घायल, 3 की स्थिति गंभीर, स्टीयरिंग फेल होने से हुई घटना

Mon, 25 Sep 2023 09:56 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Accident :  सोमवार की सुबह एक स्कूली वैन पलट गई। इस घटना में 11 बच्चे घायल घायल हो गये, जिसमें 3 की हालत गंभीर है। राहगीरों के मदद से सभी घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
स्कूली गाड़ी पलटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया में सोमवार की सुबह स्टेरिंग फेल होने से एक स्कूली वैन पलट गई है। स्कूल वैन में 11 बच्चे सवार थे। घटना बगहा पुलिस जिले के रामनगर के बभनौली की है। आनन-फानन में राहगीरों की मदद से सभी घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां तीन बच्चों की स्थिति नाजुक है।

विज्ञापन

घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने बच्चों को स्कूली वैन से बाहर निकाला 
घटना के संबंध में ग्रामीण मोहम्मद हसीमुद्दीन ने बताया कि हम लोग सड़क किनारे खड़े थे। उधर से जेपी पब्लिक स्कूल की वैन आ रही थी। इसी बीच गाड़ी  अचानक असंतुलित हो गई। चालक ने बैलेंस बनाने की कोशिश की, लेकिन तब तक गाड़ी गड्ढे में पलट गई। गाड़ी पलटते ही आसपास के लोग उधर दौड़ पड़े और किसी तरह बच्चों को वैन से निकाला। स्थानीय लोगों ने बताया कि हमलोग बच्चों को गाड़ी से निकाल रहे थे, इसी बीच मौका पाकर वैन का चालक वहां से फरार हो गया। इस बात से परिजनों में काफी आक्रोश है। कुछ लोगों का कहना है कि यह दुर्घटना चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। फिलहाल लोग उस चालक की खोजबीन कर रही है।  
विज्ञापन

अस्पताल में इलाजरत घायल स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
सीएससी और निजी क्लीनिक में चल रहा इलाज 
स्थानीय लोगों ने आननफानन में घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस हादसे में सत्यम कुमार, शिवम कुमार, शमसुद्दीन अंसारी, त्रिलोकी कुमार का इलाज रामनगर स्थित सीएससी में चल रहा है, जबकि अन्य बच्चों का इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है। बच्चों को इलाज कर रहे डॉक्टर का कहना है कि किसी भी बच्चे की स्थिति गंभीर नहीं है। सभी बच्चों का इलाज चल रहा है, बच्चे खतरे से बाहर हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें