रोजगार और सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं का काफी अभाव
स्थानीय प्रभात यादव ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं का काफी अभाव है। अब तक यहां न रेल आई और न ही डिग्री कॉलेज बना। शिवहर में समस्या ही समस्या है। इस बार मुद्दों पर चुनाव हो रहा है। शिवहर को लेकर लालू प्रसाद और पंडित रघुनाथ झा ने सपना देखा था इसलिए एक अनुमंडल वाले क्षेत्र को जिला बनाया था। जो प्रत्याशी यहां का विकास करेगा हमलोगा उन्हें की वोट करेंगे। वहीं रोहित कुमार ने कहा कि शिवहर में सड़क की काफी समस्या है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने जलजमाव की समस्या का सामना करना पड़ता है। शत्रुघ्न कुमार ने कहा कि रेलवे लाइन अब तक नहीं आ पाई है। रोड काफी खराब है। गांव आने-जाने में काफी समस्या होती है। खासकर बरसात के मौसम में लोगों काफी परेशान हो जाते हैं।