फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sheohar Lok Sabha: शिवहर में सत्ता का संग्राम; चाय पर चर्चा में शिक्षा, रेलवे समेत इन मुद्दों पर बात

Sat, 11 May 2024 11:32 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर

सार

Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम आज बिहार के शिवहर पहुंचा। यहां सुबह चाय पर चर्चा हुई। इसके बाद दोपहर में युवाओं के मुद्दे जाने जाएंगे। वहीं, शाम को राजनीतिक दलों के नेता सवालों के जवाब देंगे।
विज्ञापन
चाय पर चर्चा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार का सबसे छोटा जिला कहा जाने वाला शिवहर इस चुनाव में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। तिरहुत प्रमंडल में आने वाला यह जिला पहले मुजफ्फरपुर फिर सीतामढ़ी जिला का हिस्सा रहा है। सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण और मुजफ्फरपुर से इस जिला की सीमा सटती है। इस बार शिवहर लोकसभा चर्चा में इसलिए है क्योंकि एक ओर यहां से पूर्व सांसद और बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद ओर दूसरे ओर राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी रितु जायसवाल हैं। लवली आनंद इस बार जदयू के टिकट पर अपना भाग्य आजमा रही हैं। इस सीट पर दो महिला उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला है। 
विज्ञापन



वोटरों से उनके मन की बात पूछी जा रही
इस समय 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' भी बिहार में है और अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुजफ्फरपुर में लोगों से बातचीत करने के लिए पहुंच चुका है। शहर के जिला गेट के पास चाय पर चर्चा के बहाने वोटरों से उनके मन की बात पूछी गई। चाय की चुस्की के साथ शिवहर लोकसभा सीट के मतदाताओं ने शहर के विकास, रोजगार समेत कई मुद्दों पर बात की। 
विज्ञापन

चाय पर चर्चा। - फोटो : अमर उजाला
रोजगार और सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं का काफी अभाव
स्थानीय प्रभात यादव ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं का काफी अभाव है। अब तक यहां न रेल आई और न ही डिग्री कॉलेज बना। शिवहर में समस्या ही समस्या है। इस बार मुद्दों पर चुनाव हो रहा है। शिवहर को लेकर लालू प्रसाद और पंडित रघुनाथ झा ने सपना देखा था इसलिए एक अनुमंडल वाले क्षेत्र को जिला बनाया था। जो प्रत्याशी यहां का विकास करेगा हमलोगा उन्हें की वोट करेंगे। वहीं रोहित कुमार ने कहा कि शिवहर में सड़क की काफी समस्या है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने जलजमाव की समस्या का सामना करना पड़ता है। शत्रुघ्न कुमार ने कहा कि रेलवे लाइन अब तक नहीं आ पाई है। रोड काफी खराब है। गांव आने-जाने में काफी समस्या होती है। खासकर बरसात के मौसम में लोगों काफी परेशान हो जाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें