फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बालू माफियाओं ने पुलिस टीम पर किया हमला, 8 पुलिसकर्मी घायल

Sun, 25 Feb 2024 09:03 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar : छापेमारी करने गई पुलिसबलों पर बालू माफिया ने हमला किया है, जिसमें आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए। आननफानन में सभी घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया गया।  
विज्ञापन
पुलिस वाहन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में एक बार फिर बालू मफियाओं ने पुलिस पर हमला किया है। यह हमला तब हुआ है जब पुलिस बालू माफियाओं पर नकेल कसने के लिए छापेमारी करने गई थी। घटना वैशाली जिले के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र की है। इस घटना में 8 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
गिरफ्तार होते ही बालू माफिया के सहयोगियों ने कर दिया हमला
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि गुप्त सूचना मिली थी कि तेरसिया इलाके में भारी मात्रा में बालू लोडिंग का कार्य किया जा रहा है। सूचना मिलते ही गंगा ब्रिज थाने की पुलिस टीम बनाकर मौके पर पहुंची। पुलिस को आते देख बालू कारोबारी इधर-उधर भागने लगे लेकिन पुलिस ने वहां से भाग रहे कुछ लोगों को खदेड़ कर पकड़ लिया। अपने साथियों को गिरफ्तार होते देख बालू माफिया के सहयोगियों ने अचानक ईंट पत्थर से पुलिस टीम पर हमला करने लगे, जिसमें 8 पुलिसकर्मी घायल हो गये। आननफानन में उन घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया गया।

11 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटना के संबंध में वैशाली एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि बालू की अवैध लोडिंग की सूचना मिलने पर पुलिस छापेमारी के लिए पहुंची थी, जिसपर बालू माफियाओं ने हमला कर दिया। इस घटना में हमला करने वालों को चिन्हित कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि तीन बालू लोड करने वाले मशीन को भी जप्त किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर  रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें