फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बारात से लौटने के क्रम में हुआ भयंकर सड़क हादसा, चार लोगों की मौत

Mon, 22 Apr 2024 05:52 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय

सार

Accident News : दोस्त की शादी में लौटने के क्रम में अज्ञात वाहन ने दो बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें चार दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में पांचवें शख्स की हालत गंभीर है, जिसे पटना रेफर कर दिया है।   
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीसराय मेंअज्ञात वाहन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है, जिसकी गंभीर हालत को देखकर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। घटना मेदनीचौकी थाना क्षेत्र क्षेत्र के हैवतगंज एनएच-80 की है। घटना के संबंध में स्बथानीय लोगों का कहना है कि दो बाइक सवार बाकरचक गांव से बारात के रूप में ऋषि पहाड़पुर गांव गए हुए थे।लौटने के दौरान अहले सुबह अज्ञात वाहन ने दोनों बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान लखीसराय के नव टोलिया साधु बाबा स्थान निवासी खुशीलाल यादव के बेटे पुग्गी यादव (22), आशिक महतो के बेटे लक्ष्मी महतो (45), भवानीपुर निवासी सहेंद्र महतो के बेटे मनीष कुमार (22) और मुंगेर जिला के मिर्जापुर निवासी अजय शर्मा के बेटे कुणाल कुमार (16) के रूप में हुई है। हादसे में मानिकपुर निवासी अजय कुमार का बेटा सूरज कुमार (20) गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे पटना रेफर किया गया है। मनीष और कुणाल दोनों दूल्हे के दोस्त थे।

विज्ञापन


मरने वालों में दुल्हन के चाचा और दूल्हा के दोस्त थे 
परिजनों का कहना है कि सभी बारात से लौट रहे थे।उसी दौरान भीषण हादसा हुआ है। घटना के बाद पूरे परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मरने वालों में दो दूल्हे और दो दुल्हन के पक्ष के लोग हैं, जिनमें दुल्हन का कन्यादान करने वाले उसके चाचा और दूल्हा के दो दोस्त शामिल हैं। परिजनों के मुताबिक दुल्हन राधा कुमारी के चाचा लक्ष्मी महतो शादी का कुछ सामान लेने के लिए पास के गांव जा रहे थे। साथ में ही बारात में आए तीनों शख्स भी शादी में शामिल होकर वापस अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान यह घटना हो गई। मृतक लक्ष्मी महतो ने ही दुल्हन राधा कुमारी का कन्यादान किया था।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस 
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी पंकज कुमार ने बताया कि घटना के बाद सभी शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरे से गाड़ी की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें