फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बेतिया में सड़क हादसा, 20 बाराती घायल; इस ड्राइवर को नहीं दिखी सड़क, डिवाइडर पर चढ़ गई बस

Tue, 19 Dec 2023 09:46 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bettiah News : बस बारात लेकर मोतिहारी गई थी। मोतिहारी से लौटने के दौरान नरकटियागंज मे हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की सड़कों पर कोहरे के कारण हादसे बढ़ गए हैं। घना कोहरे के कारण ड्राइवर को सड़क नहीं दिखती और वह गाड़ी से अपना नियंत्रण खो बैठते हैं। ऐसा ही आज सुबह बेतिया में हुआ। मंगलवार अहले सुबह यात्रियों से भरी डिवाइडर पर चढ़ गई। इसमें 20 यात्री घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन


मोतिहारी से बारात लेकर आ रही थी बस
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया। घटना जिले की नरकटियागंज के पुष्पांजलि होटल के समीप की है। बताया जाता है कि बस बारात लेकर मोतिहारी गई थी। मोतिहारी से लौटने के दौरान कुहासे के कारण नरकटियागंज मे हादसे का शिकार हो गई। बताया जाता है कि सड़क के बीचों-बीच बनाए गए डिवाइडर के ऊपर चढ़ गई। घायल यात्रियों का कहना है कि बस में करीब 50 लोग सवार थे। 
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें