फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindu Swabhiman Yatra : बिहार के पूर्व मंत्री बोले- गिरिराज सिंह पांखडी-नफरती; हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर रोष

Tue, 15 Oct 2024 02:21 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar News : भागलपुर से शुरू हो रही हिंदू स्वाभिमान यात्रा की तैयारी तेज है और इधर राष्ट्रीय जनता दल इसपर गरमा गया है। राजद कोटे से बिहार के मंत्री रह चुके प्रो. चंद्रशेखर ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को पाखंडी-नफरती-उन्मादी जैसे विशेषणों से नवाजा है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री प्रो. चंद्रशेखर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनता दल के चर्चित नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री चद्रशेखर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला बोला है। उनकी हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह लोग देश के दुश्मन हैं, जो समाज को बांटना और तोड़ने का काम करना चाहते हैं। नालंदा में राजद के कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह नफरती लोग हैं। समाज को तोड़ना और बांटना चाहते हैं। संप्रदायवाद और नफरतवाद लोगों के संस्कार में है। यह लोग देश के दुश्मन भी हैं।
विज्ञापन



कुछ लोग आतंकी की मौत पर आंसू बहाते हैं
केंद्रीय मंत्री ने हिंदुओं को अपनी एकता बनाए रखने पर कसम दिलाते हुए कहा कि जातियों को भूलकर अपनी एकता को बनाए रखें। देश में हिंदुओं को तोड़ने की साजिश चल रही है। आतंकियों के मारे जाने पर हमारे देश में कई लोगों के पेट में दर्द होता है। बांग्लादेश-पाकिस्तान में हिंदुओं के नरसंहार पर यह लोग नहीं बोलते। लेबनान में हिजबुल्ला के बड़े आतंकी नसरुल्लाह के मारे जाने पर कई लोगों ने जुलूस तक निकाल कर आंसू बहाए थे। इनके पेट में दर्द भी होता है। क्या लेबनान में आतंकी हिजबुल्ला मानवता का प्रतीक है? यह इंसानियत के लिए कोई लड़ाई लड़ रहा था? दूसरे देशों में हिन्दू के साथ जुर्म-अत्याचार किसी को दिखाई नहीं देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें