फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thakur Politics : तेज प्रताप ने पूछा- कौन ठाकुर? क्षत्रियों के विवाद पर कहा- मैं तो एक ही ठाकुर को जानता हूं

Thu, 28 Sep 2023 03:01 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा के ठाकुरों वाले बयान पर पूरे बिहार में हंगामा मचा है। सभी राजनीतिक दल अंदर-बाहर गरमागरम बहस में हैं। इस बीच लालू के बड़े लाल तेज प्रताप से जब इसपर सवाल पूछा गया तो उन्होंने उलटा पूछ दिया- कौन ठाकुर?
विज्ञापन
वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा के ठाकुरों वाले बयान पर लालू के बड़े लाल तेज प्रताप से जब इसपर सवाल पूछा गया तो उन्होंने उलटा पूछ दिया- कौन ठाकुर?  हम तो एक ही ठाकुर को जानते हैं जो वृंदावन में रहते हैं, जिनको ठाकुर जी बोलते हैं, भगवान कृष्ण बोलते हैं। हम तो किसी और को नहीं जानते हैं।

विज्ञापन




राजद हमेशा ऊंचनीच की राजनीति करती है
राजद हमेशा ऊंचनीच की राजनीति करती है, के सवाल पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि भाजपा में जितने भी लोग हैं... भाजपाइया... बिना हम लोगों को इंवॉल्व किए हुए इन लोगों का रोटी नहीं चलता है, पेट नहीं चलता है। तेज प्रताप ने कहा कि भाजपाइयों से कुछ होना जाना है नहीं। देश किस तरह से बुरा हाल में है और खासकर केंद्र में किसका शासन है आप देख लीजिए कि पूरे स्टेट में जनता त्राहिमाम कर रही है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि भाजपा क्या बोलती है नहीं बोलती है हमको इससे  कोई मतलब नहीं है। हम लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें