फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thakur Politics : अब राजद ने कहा- कर्पूरी भी ठाकुर थे, देवेश भी हैं; इसे जाति बता हंगामा करने वाले अज्ञानी

Thu, 28 Sep 2023 01:53 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : राष्ट्रीय जनता दल के अंदर 'ठाकुर संग्राम' अभी चलेगा। खत्म नहीं होने वाला है। राजद ने 'ठाकुर' पर राजपूत, यानी क्षत्रिय का एकाधिकार मानने से इनकार किया है। राजद विधायक चेतन आनंद या ऐसा मानने वालों को सीधे शब्दों में अज्ञानी कहा है।
विज्ञापन
शक्ति सिंह यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठाकुरों पर राज्यसभा में कविता पढ़ने के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) विधायक चेतन आनंद ने अपनी पार्टी के राज्यसभा सांसद मनोज झा के खिलाफ मोर्चा खोला। उनके पिता बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा कि उस समय वह सदन में रहते तो ऐसा बोलने पर जीभ खींचकर सभापति की ओर फेंक देते। अब आनंद मोहन के छोटे बेटे की भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की तस्वीर आयी। इतना कुछ होने पर भी राजद अपने स्टैंड पर कायम है। राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने साफ कहा है कि राजद सामंतवादी व्यवस्था के खिलाफ है। वह मनोज झा के साथ है। अगर किसी को लगता है कि ठाकुर टाइटल पर उनका एकाधिकार है तो ऐसे अज्ञानी लोग किताब पढ़ें। कर्पूरी भी ठाकुर थे और देवेश चंद्र भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें