दीक्षांत समारोह में बैठे छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
सम्राट चौधरी बोले- तीन गुना भारत पर मगध का राज रहा है
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के लोग देश के सबसे पड़े परीक्षा यूपीएससी में भी टॉप करते हैं तथा पढ़ाई में अव्वल स्थान प्राप्त करते है। वहीं हरदम से देखा गया है कि बिहार और उत्तर प्रदेश पर पंडित चाणक्य का हाथ सदैव रहा है। तीन गुना भारत पर मगध का राज रहा है, यहां के लोग हर जगह मिलेंगे। हमारी सोच अनुमंडल स्तर पर भी चिकित्सा महाविद्यालय की सोच रखनी चाहिए। यह विश्वविद्यालय बिहार के बच्चों को अलग आयाम दे रहा है। हर साल बिहार से तकरीबन 15 लाख बच्चों में से सिर्फ 6 लाख बच्चे ही बिहार में रहते हैं, बाकी सब पढ़ाई के लिए बाहर चले जाते है।