शिवमढ़ी में दोनों प्रेमी-प्रेमिका की प्रेम कहानी दो साल से पर्दे के पीछे चल रही थी। प्रेमी और प्रेमिका के बीच संबंध में बड़ा मोड़ तब आया, जब प्रेमिका गर्भवती हो गई। गर्भवती होने की खबर पर प्रेमी पीछा छुड़ाने की जुगत में लग गया। यहां तक कि गर्भवती होने की बात सुनकर प्रेमिका से बातचीत तक करना छोड़ दिया। लेकिन, प्रेमिका सरिता प्रेमी पप्पू के बिना रहना नहीं चाहती थी।
फिर क्या प्रेमी ने जब गर्भवती होने की बात सुनकर शादी करने से मुकर गया, तो सरिता पहुंच गई थाने। उसने पुलिस को पूरी बातों की जानकारी दी। प्रेमी से ही प्रेग्नेंट की बात कही। वह पांच महीने की गर्भवती है। इस प्रकरण की खबर मिलते ही परिहार पुलिस ने पप्पू और उसके अभिभावक को बुलाया। समझा बुझाकर पप्पू के परिजन को शादी के लिए तैयार की। फिर परिहार प्रखंड कार्यालय से पश्चिम शिव मंदिर में मंत्रोच्चारण के साथ दोनों जोड़े की शादी करा दी गई।
बता दें कि प्रेमी पप्पू कुमार और प्रेमिका सरिता कुमारी दोनों परिहार प्रखंड के मसहा गांव के निवासी हैं। दोनों में पिछले दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान दोनों कई बार मिले और शारीरिक संबंध भी बनाए। गर्भवती होने पर पप्पू उससे पीछा छुड़ाने लगा। तब सरिता थाना पहुंची और पुलिस के समक्ष मांग रखी कि पप्पू उससे शादी करे या उसे जेल भेजा जाए। पुलिस की मौजूदगी में दोनों की शादी शिव मंदिर में हुई।
यह रोचक शादी देखने के लिए बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे पहुंचे हुए थे। बताया गया कि पप्पू मोबाइल की एक दुकान में रिपेयरिंग का काम करता था। इसी दौरान सरिता मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए दुकान पर आती थी। इसी क्रम दोनों एक दूसरे को जानने लगे, फिर दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे।