फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi : बिहार आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इस बार जिला और तारीख दोनों अलग-अलग, देखें तैयारी

Mon, 05 Feb 2024 08:47 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar News : रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले से अब तक पीएम के बिहार आने का कार्यक्रम तीन बार टल चूका है। इस बीच फिर उनके बिहार आगमन की खबर है, लेकिन इस बार वह बेतिया नहीं बल्कि दूसरे जिले में आ रहे हैं, जिसको लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। 

विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार आगमन का कार्यक्रम एक बार फिर बना है, लेकिन इस बार वह बेतिया नहीं बल्कि गया आ रहे हैं। वह 10 फरवरी को बोधगया में 73 एकड़ में बने आईआईएम संस्थान के भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए आईआईएम बोधगया प्रबंधन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया है। अगर सबकुछ पक्का हो गया तो 10 फरवरी को आईआईएम के नए परिसर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होगा। उद्घाटन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री से आग्रह किया गया है, लेकिन अबतक पक्की सूचना नहीं आयी है। संभावना को देखते हुए तैयारी हो रही है। वैसे, इससे पहले एक महीने के दरम्यान तीन बार पीएम मोदी के बिहार आने का कार्यक्रम टल चुका है।

विज्ञापन




जानिए क्या है आईआईएम संस्थान 
बोधगया में मगध विश्वविद्यालय परिसर में आईआईएम संस्थान की स्थापना 31 अगस्त 2015 को हुई थी। इन वर्षों में बोधगया आईआईएम नई ऊंचाइयों को छुआ है। कोविड-19 के चुनौतियों के बीच कंपनियों ने आईआईएम बोधगया के छात्रों पर भरोसा किया है। यहां के संस्थान में छात्रों का 100 फीसदी प्लेसमेंट हुआ है। शोध के लिए अमेरिका के हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के साथ टाइ-अप है। कई प्रतिष्ठान कंपनियों ने छात्रों का कैंपस सेलेक्शन भी किया है। आईआईएम बोधगया की विशेषता फाइनेंस, मार्केटिंग, एचआर मैनेजमेंट है। इसके अलावा यहां ऑपरेशन, इकोनॉमिक्स, पब्लिक पॉलिसी आर्गेनाईजेशन बिहेवियर में भी पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट की पढ़ाई होती है। बोधगया संस्थान में प्रबंधन कौशल के लिए कई एजुकेशन प्लान द्वारा प्रशिक्षण देने की सुविधा है।

इससे पहले तीन बार टल चुका है बिहार आने का कार्यक्रम 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार आगमन का कार्यक्रम तीन बार टल चुका है। प्रधानमंत्री के बिहार आने की तीसरी तारीख चार फरवरी को बेतिया में थी। तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले 13 जनवरी को बिहार के बेतिया आने वाले थे। फिर यह कार्यक्रम अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद 27 जनवरी को निर्धारित किया गया। इसके बाद 4 फरवरी को नई तिथि घोषित की गई, लेकिन किसी कारणवश फिर प्रधानमंत्री के बिहार आगमन की यह तारीख भी टल गई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बेतिया के सुगौली में 6500 करोड़ रुपए के इंडियन ऑयल की परियोजना का शुभारंभ करने वाले थे। परियोजना के शुभारंभ के बाद वह बेतिया के रमना मैदान में जनसभा को भी संबोधित करने वाले थे।अब 10 फरवरी को आईआईएम के नए परिसर का उद्घाटन करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गया आने की सूचना सामने आयी है। 
विज्ञापन


तिथि के साथ-साथ स्थल भी बदल गये थे 
प्रधानमंत्री का कार्यक्रम 13 जनवरी को होने की चर्चा शुरू हुई थी। इसके बाद 27 जनवरी को तिथि निर्धारित की गई, लेकिन बाद में तिथि में बदलाव कर इसे 4 फरवरी को तय किया गया। पीएम पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली के आइओसीएल टर्मिनल के छपवा बहास में आने वाले थे। फिर 4 फरवरी के होने वाले कार्यक्रम के चयनित स्थल को बदल कर पश्चिमी चंपारण के बेतिया हवाई पट्टी क्षेत्र में कर दिया गया था। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें