पीड़ित युवक ने लगाई न्याय की गुहार।
- फोटो : अमर उजाला
दरभंगा ज़िले के भालपट्टी ओपी थाना इलाके के मुरिया गांव में रह रहे अकेले हिंदू परिवार को दूसरे पक्ष के लोग कई वर्षों से प्रताड़ित कर रहे हैं। तंग आकर पीड़ित राजधन देवी के पुत्र विक्की कुमार दरभंगा के डीएम राजीव रौशन से न्याय की गुहार लगाई है। डीएम ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्यवाई का आदेश अपने दिया है। उन्होंने कहा है की जांच कर पीड़ित पक्ष को न्याय का भरोसा दिलाया है। बता दें कि सदर प्रखंड के मुरिया गांव में राजधन देवी अपने पुस्तैनी मकान में वर्षो रहा करती है।
घर घुसकर भी हंगामा करते हैं गांव वाले
पीड़ित विक्की ने कहा कि पूरा इलाका एक खास पक्ष के लोगों का है। पूरे गांव में अकेला हिंदू परिवार है, ऐसे में दूसरा पक्ष लगातार उसे और उसके परिवार को तरह-तरह से न सिर्फ प्रताड़ित करता है बल्कि आये दिन घर में भी घुसकर हो हंगामा भी किया करता है। ताकि हमलोग घर जगह जमीन छोड़ कर गांव से भाग जाए सभी लोगों को उनकी जमीन पर नजर है, उसकी जमीन को कब्जा करना चाहते हैं। उन्हें धकमकाया जाता है। उनलोगों का कहना है कि अगर गांव में रहना है तो उनलोगों का धर्म कबूल करना होगा।
हिंदू पर्व तक नहीं मनाने देते हैं
विक्की ने कहा कि इतना ही नहीं वह लोग अपने धार्मिक नारा लगाने को कहते हैं। इतना ही नहीं उन्हें हिन्दू पर्व तक नहीं मनाने दिया जाता है। इसके अलावा वह लोग मेरे घर के अंदर पॉलीथिन में आपत्तिजनक सामन रख फेंक देता है। जमीन कोई खरीदने के लिए भी तैयार नहीं है। बस तंग किया जाता है कि किसी तरह यह लोग यहां से से भाग जाए। पिछले दो वर्षो से अलग अलग तरह से उनके पूरे परिवार को तंग तबाह किया जा रहा है। घर की दीवार भी नहीं घेरने देता है। लगातार अपनी शिकायत लेकर थाने से लेकर जिला के वरीय अधिकारी डीएम और एसएसपी तक से कई बार मिलकर शिकायत की कई बार अधिकारी भी आये सभी ने बताया आपका जगह जमीन सही है। लेकिन, कही से इन्साफ नहीं मिला पूरे मामले में एक बार जिलाधिकारी के आदेश पर थाने में प्राथमिकी दर्ज़ की गयी थी। लेकिन, उसमें थाना द्वारा मुझसे पैसे मांगे गए। पैसा नहीं देने के कारण पुलिस अधिकारी ने मुख्य अभियुक्त का सुपरविजन से नाम ही हटा दिया गया फिर से वही हाल बना हुआ है।
डीएम ने दिया न्याय दिलाने का भरोसा
कई बार वर्तमान जिलाधिकारी से भी मिलकर शिकायत की। यहां से अधिकारी भी गए लेकिन बावजूद कुछ परिणाम नहीं आया आज फिर जिलाधिकारी राजीव रौशन से मिलकर अपनी शिकायत की है। डीएम ने एकबार फिर कार्रवाई कर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है।