फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: नीतीश ने बड़ी-छोटी पटनदेवी की पूजा अर्चना की, लोगों को दी दशहरा पर्व की शुभकामनाएं

Thu, 14 Oct 2021 08:51 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना।

सार

पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम महाअष्टमी के दिन दर्शन करने के लिए यहां आते रहे हैं। पिछली बार कोरोना के कारण सबकुछ प्रतिबंधित था, जिसके कारण नहीं आ पाए थे। आज पुनः यहां आने पर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है।
विज्ञापन
नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दुर्गा पूजा एवं दशहरा का पर्व हर्ष एवं उल्लास का पर्व है। दशहरा पर्व को विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह हमारे जीवन में संयम एवं आत्मिक बल का संचार करने वाला पर्व है।’मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व पारस्परिक सद्भाव, आपसी भाईचारा एवं शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनायें।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुये प्रत्येक व्यक्ति का सचेत रहना नितान्त आवष्यक है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव का सबसे अच्छा तरीका एकदूसरे से दूरी बनाये रखना है। बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग जरूर करें।

शीतला माता, बड़ी-छोटी पटनदेवी की पूजा अर्चना की
वहीं नीतीश कुमार ने बुधवार को नवरात्र पर्व की महाअष्टमी के दिन पटना शहर के अगमकुआं स्थित शीतला माता मंदिर जाकर मां शीतला देवी, पटना सिटी स्थित बड़ी पटनदेवी मंदिर एवं छोटी पटनदेवी मंदिर जाकर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन


इस दौरान पुरोहितों ने मंत्रोचार के साथ मुख्यमंत्री को विधिवत पूजा कराई। मुख्यमंत्री नीतीश ने मां शीतला देवी, मां बड़ी पटनदेवी एवं मां छोटी पटनदेवी से राज्य की सुख समृद्धि, शांति और प्रगति की कामना की। उन्होंने पटना सिटी के मारूफगंज स्थित श्री श्री बड़ी देवी जी तथा श्री श्री दलहट्टा देवी जी जाकर मां भगवती दुर्गा की भी पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें