फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जदयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के ठिकाने पर एनआईए की रेड, टीम ने मंगवाई नोट गिनने की मशीन

Thu, 19 Sep 2024 12:53 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी पति बिंदेश्वरी यादव तो नहीं रहे, लेकिन उस समय नक्सलियों को हथियार और कारतूस सप्लाई मामले में पकड़े गए थे। साथ ही उनके खिलाफ नक्सल गतिविधि और सांठगांठ का भी केस चला था।
विज्ञापन
पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के घर के बाहर तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया शहर के एपी कॉलोनी स्थित जदयू के पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के आवास पर एनआईए की टीम की छापेमारी चल रही है। यह छापेमारी सुबह 5 बजे से चल रही है। इस दौरान एनआईए को कई दस्तावेज भी मिलने की खबर मिल रही है। वहीं घर के अंदर रहे लोगों से पूछताछ चल रही है। पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी पति बिंदेश्वरी यादव तो नहीं रहे, लेकिन उस समय नक्सलियों को हथियार और कारतूस सप्लाई मामले में पकड़े गए थे। साथ ही उनके खिलाफ नक्सल गतिविधि और सांठगांठ का भी केस चला था। उनकी गाड़ी से गया में ही सैकड़ों की संख्या में कारतूस बरामद किए गए थे। उस वक्त उनके खिलाफ देश द्रोह के केस भी दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन

दो युवकों ने अहम खुलासे किए थे

मालूम हो कि जदयू के पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी का बड़ा बेटा रॉकी यादव देश के चर्चित रोड रेज गोली कांड का मुख्य आरोपी रहा है। सूत्रों की मानें तो बीते दिनों टिकरी पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में एनआईए की छापेमारी हुई थी। छापेमारी के क्रम में दो युवकों से पूछताछ हुई थी। दोनों युवकों ने जदयू नेत्री मनोरमा देवी का भी नाम का खुलासा किया गया था। उन लड़कों का नक्सली कनेक्शन जांच में उजागर हुआ था। एनआईए ने दोनों युवकों से विशेष रूप से पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया था। इस दौरान एनआईए को मोबाइल बरामद हुआ था। सुत्रों का कहना है कि एनआईए ने बरामद मोबाइल में लगे सिम मनोरमा देवी के नाम से लिया गया था।

जदयू की पूर्व एमएलसी के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
दूसरी टीम गया के बांकेबाजार थाना क्षेत्र में सिमरन ट्रेवल्स के मालिक द्वारिका यादव के घर पर भी एनआईए की छापेमारी की जा रही है। साथ ही एनआईए की तीसरा टीम जदयू नेत्री मनोरमा देवी के बोधगया थाना के जानपुर के फैक्ट्री में भी छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन

नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई। - फोटो : अमर उजाला
नोट गिनने मशीन मंगवाई गई
जदयू नेत्री मनोरंजन देवी के घर से एनआईए टीम को तीन करोड़ से अधिक रुपया बरामद होने की जानकारी मिली है। एनआईए की टीम ने नोट गिनने की मशीन लाया गया है। एनआईए की टीम को कुछ दस्तावेज भी हाथ लगे हैं। इसकी भी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें