बेगूसराय में कई गांव में घुसा बाढ़ का पानी।
- फोटो : अमर उजाला
बेगूसराय में पलायन को मजबूर हुए लोग
बेगूसराय में बाढ़ के डर से लोग पलायन करने को मजबूर हैं। पिछले 48 घंटे से गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी होने के कारण बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दियारा के पांच पंचायत दादूपुर, बिशनपुर, चमथा एक, चमथा दो एवं चमथा 3 पूरी तरह गंगा के पानी से प्रभावित हो चुके हैं। लोगों का जीवन जीना मुश्किल हो गया है। वहीं दियारा के पांच पंचायत को जोड़ने वाली सड़क पर तीन से पांच फीट तक पानी रहने के कारण आमलोगों को आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही बढ़ते जल स्तर के कारण मवेशी के चार के लिए किसानों पर संकट मंडराने लगा है। जिसके कारण किसान मवेशी के साथ पलायन करना शुरू कर दिए हैं। इतना ही नहीं कई विद्यालय परिसर में तीन से पांच फीट पानी रहने के कारण बच्चे और शिक्षक नही पहुंच पा रहे हैं।