फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magadh Express Accident : नई दिल्ली से पटना आ रही मगध एक्सप्रेस ट्रेन दो हिस्सों में बंटी, अफरातफरी

Sun, 08 Sep 2024 01:01 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा

सार

Bihar News: मगध एक्सप्रेस नई दिल्ली से चलकर पटना जा रही थी। डुमराव रेलवे स्टेशन से खुलकर जैसे ही टुनिगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंची कि अचानक ऐसा हुआ...
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बक्सर के पास रविवार को एक रेल हादसा हुआ है। टुनिगंज रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से आ रही मगध एक्सप्रेस ट्रेन अचानक दो हिस्सों में बंट गई। चलती ट्रेन के दो हिस्सों में बंटने से यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इधर, लोको पायलट ने फौरन ट्रेन रोकी। इधर, सूचना मिलते रेलवे की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। अबतक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। स्लीपर बोगियों एस-6 और एस-7 के बीच से ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। खैरियत यह रही कि उस समय ट्रेन के उस जोड़ के आसपास यात्री नहीं थे।

विज्ञापन

कब तक खैर मनाते रहेंगे रेल यात्री!


रघुनाथपुर के पहले हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि 20802 डाउन मगध एक्सप्रेस नई दिल्ली से चलकर पटना जा रही थी। डुमरांव रेलवे स्टेशन से खुलकर जैसे ही टुनिगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंची कि अचानक ट्रेन की कपलिंग टूट गई। इस कारण ऐसा हुआ। यह हादसा उसी रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पहले हुआ, जहां पिछले साल नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस बेपटरी हो गई थी। उस हादसे में जानमाल की भारी क्षति हुई थी। रविवार को मगध एक्सप्रेस के यात्रियों को ट्रेन के इस तरह दो हिस्सों में बंटने के बाद रघुनाथपुर ट्रेन हादसे की याद आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


कपलिंग टूटने से अलग हुईं बोगियां 
इधर,पूर्व मध्य रेलवे के जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चन्द्र ने कहा कि रविवार को लगभग सुबह 11.15 बजे दानापुर मंडल के टुड़ीगंज और रघुनाथपुर स्टेशनों के मध्य किमी 635/32 के समीप गाड़ी सं. 20802 नई दिल्ली-इसलामपुर मगध एक्सप्रेस के इंजन से 13 एवं 14 डिब्बे के मध्य की कपलिंग टूट गयी थी। 11.35 बजे दानापुर से SPART घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है। गाड़ी के संरक्षित परिचालन हेतु कार्य जारी है। इस घटना में किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है। ट्रेन के दोनों हिस्सों को जोड़ने के बाद जांच की गई और फिर उसे आगे के लिए रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें