फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : नालंदा में पड़ोसी ने बुजुर्ग को 6 गोली मारी, अचानक घर पर चढ़कर गोलीबारी करने लगा; हालत गंभीर

Sat, 11 Nov 2023 12:15 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

परिजनों ने कहा कि शनिवार की सुबह पड़ोसी आया और घर पर चढ़कर अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। इसमें 6 गोली उसके दादा को लग गई। अरुण कुमार ने बताया कि 6 कट्ठा जमीन को लेकर पड़ोसी दिनेश यादव से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
घायल का इलाज चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में जमीन विवाद को लेकर 60 साल के बुजुर्ग को गोलियों से भून दिया। बुजुर्ग की हालत गंभीर है। वर्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा है। घटना सिलाव थाना क्षेत्र अंतर्गत जिंदा विगहा गांव का है। घायल की पहचान बिंदा यादव (60) के रूप में हुई। परिजनों की मदद से बिंदा यादव को सिलाव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के उपरांत वर्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


जख्मी के पोता अरुण कुमार ने बताया कि पड़ोसी से उन लोगों का जमीनी विवाद चल रहा है, जिसका मामला अंचलाधिकारी के अधीन है। शुक्रवार को जबरदस्ती उसके पड़ोसी ने खेत में पटवन करने का काम किया। इसके बाद पड़ोसी से उन लोगों का विवाद हुआ। दोपहर बाद मामला शांत हो गया। शाम में पड़ोसी शराब पीकर आया और मंदिर के पास बैठे उसके दादा के ऊपर हेलमेट से मारने का प्रयास किया। इसके बाद वह थाना पहुंचकर शिकायत किया, इसके बाद पुलिस आई। तब तक उसका पड़ोसी वहां से भाग निकला। उसने पुलिस वाले से कहा कि उसके पड़ोसी हमेशा हरवे-हथियार से लैस होकर आता है और उन लोगों को धमकी देता है। बावजूद पुलिस ने इस बात का संज्ञान नहीं लिया।

घर पर चढ़कर अंधाधुंध फायरिंग करने लगा पड़ोसी
परिजनों ने कहा कि शनिवार की सुबह पड़ोसी आया और घर पर चढ़कर अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। इसमें 6 गोली उसके दादा को लग गई। अरुण कुमार ने बताया कि 6 कट्ठा जमीन को लेकर पड़ोसी दिनेश यादव से विवाद चल रहा है। उसी विवाद में घर पर चढ़कर दिनेश यादव और उसके गुर्गों ने शनिवार की सुबह करीब 13 राउंड फायरिंग कर दी। इसमें 6 गोली बिंदा यादव को कंधा, पेट, पीठ एवं हाथ में लगी है। 
विज्ञापन


घटना के बाद गांव छोड़कर फरार हो गया आरोपी
सिलाव थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलने के उपरांत पुलिस गांव पहुंच मामलें की जांच में जुट गई है। जख्मी को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आरोपी गांव छोड़कर फरार है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। भूमि विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें