फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : नक्सलियों के द्वारा अपहृत मुंशी का अब तक पता नहीं, प्रशासन ने आरोपी पर रखे तीन लाख रुपये के इनाम

Thu, 28 Dec 2023 05:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar : पुल निर्माण में लगे मुंशी को नक्सलियों ने अगवा कर लिया।  नक्सलियों ने मुंशी को छोड़ने के एवज में 30 लाख रुपए की लेवी की मांग की थी। अब प्रशासन ने आरोपी के बारे में जानकारी देने पर तीन लाख रुपये के  इनाम की घोषणा की है।  
विज्ञापन
नक्सली विवेक यादव पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

24 दिसंबर को हथियारबंद नक्सलियों ने गया में पुल निर्माण में लगे मुंशी शाहनवाज खान को अगवा कर लिया। नक्सलियों ने मुंशी शाहनवाज खान के साथ-साथ दो और मजदूरों को लेकर जंगल चले गए थे। इस दौरान नक्सलियों ने पुल निर्माण में लगे दो कर्मियों को छोड़ दिया। उसके बाद नक्सलियों ने मुंशी शाहनवाज खान को छोड़ने के एवज में 30 लाख रुपए की लेवी की मांग की। अपहरण की सूचना के बाद बिहार पुलिस, सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन और अन्य सुरक्षा एजेंसी के साथ मिलकर लुटुआ थाना क्षेत्र के आसपास के जंगलों में सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन 3 दिन बीत जाने के बाद भी अपह्रत मुंशी की बरामदगी नहीं हो पाई। इसलिए प्रशासन अब ग्रामीणों से सहयोग की अपील कर रही है। मुंशी के संबंध में या आरोपी  नक्सली विवेक पर इनाम घोषित किया गया है।  नक्सली विवेक यादव उर्फ सुनील यादव उर्फ कारु यादव उर्फ ब्रेट जी उर्फ राजेंद्र यादव उर्फ बूटी यादव के उपर तीन लाख रुपये इनाम घोषित किया गया है।

विज्ञापन


नक्सली विवेक यादव पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित 
सीनियर एसपी आशीष भारती का कहना है कि अपहरण कांड में शामिल नक्सली विवेक यादव उर्फ सुनील यादव उर्फ कारु यादव उर्फ ब्रेट जी उर्फ राजेंद्र यादव उर्फ बूटी यादव के उपर तीन लाख रुपये इनाम घोषित किया गया है। सीनियर एसपी आशीष भारती ने घोषणा करते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति नक्सली विवेक यादव के संबंध में कुछ भी जानकारी देगा, उस व्यक्ति को तीन लाख रुपये इनाम के रुप में दिए जायेंगे। इतना ही नहीं अपह्रत मुंशी शाहनवाज खान के संबंध में जानकारी देने वाले शख्स को पुलिस प्रशासन की तरफ से 25 हजार रुपए इनाम के रुप में दिए जायेंगे। सीनियर एसपी आशीष भारती ने बताया कि नक्सली विवेक यादव उर्फ सुनील यादव उर्फ कारु यादव उर्फ ब्रेट जी उर्फ राजेंद्र यादव उर्फ बूटी यादव के संबंध में जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें