फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : स्वास्थ्य विभाग ने लिया बड़ा एक्शन, सिविल सर्जन निलंबित; मुजफ्फरपुर सीएस पर लगा गंभीर आरोप

Wed, 18 Oct 2023 09:31 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar : मुजफ्फरपुर डीएम ने सिविल सर्जन को निलम्बित कर दिया है। सिविल सर्जन पर विभागीय लापरवाही और कर्तव्यहीनता का आरोप लगा है। उनपर कोविड-19 के दौरान भी फर्जी और अवैध तरीके से मानवबल और नर्सिंग स्टाफ की बहाली  करने का आरोप लगा था।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन डॉ. उमेश चंद्र शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन डॉ. उमेश चंद्र शर्मा निलंबित हो गये हैं।  स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग पटना में रहना होगा। मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन डॉ. उमेश चंद्र शर्मा अवैध और फर्जी एजेंसी को ठेका देने में घिरे गए है। स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग पटना बनाया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाहन भत्ता दे होगा। सरकार के संयुक्त सचिव सुधीर कुमार द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि मुजफ्फरपुर डीएम प्रणव कुमार द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अनुमोदन के बिना सफाई और सुरक्षा का निविदा अवैध और फर्जी एजेंसी को सिविल सर्जन डॉ. उमेश चंद्र शर्मा द्वारा दी गई थी।

विज्ञापन


पहले से हैं विवादित 
लोगों का कहना है कि सिविल सर्जन काफी लंबे समय से विवादों के घेरे में है। कोविड-19 के दौरान भी फर्जी और अवैध तरीके से मानवबल और नर्सिंग स्टाफ की बहाली कर यह सुर्खियों में थे। इसके बाद 27 कर्मचारी अवैध तरीके से बहाल होने का मामला प्रकाश में आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें