फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : मर्चेंट नेवी के जवान और उसके भांजे की सड़क हादसे में मौत, बीस दिन पहले हुई थी शादी

Fri, 10 May 2024 09:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar : मर्चेंट नेवी में कार्यरत एक युवक की 20 दिन पहले शादी हुई थी। आज वह शक्ति पीठ चामुंडा देवी स्थान से पूजा करके अपने भांजा के साथ बाइक से लौट रहा था। तभी एक तेज रफ़्तार ट्रक ने दोनों को रौंद दिया, जिससे मामा और भांजे की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक विकास कुमार का प्रोफाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में माता का पूजन करके घर लौट रहे मामा और भांजे की सड़क हादसे में मौत हो गई। बेलगाम रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना यजुआर थाना क्षेत्र के सैदपुर की है। मृतकों की पहचान यजुआर गांव निवासी विकास कुमार (26) और अंकित (16) के रूप में की गई है। वह मर्चेंट नेवी में कार्यरत था और बीते 20 दिन पूर्व उसकी शादी हुई थी, जबकि दूसरा मृतक किशोर दसवीं का छात्र था। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। यजुआर गांव निवासी है जबकि अंकित (16) वर्ष यजुआर गांव का ही रहने वाला है।

विज्ञापन


सती स्थान से लौटने के क्रम में हुआ हादसा 
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि बीते 20 दिन पूर्व ही विकास ठाकुर की हुई थी शादी और आज शाम को कटरा के चामुंडा देवी स्थान से पूरे परिवार के साथ दर्शन करने गए थे। परिवार के सभी लोग कार से घर लौट आए, जबकि मृतक विकास और उसका भांजा बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच 523C के पास तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमे दोनो ही सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप में जख्मी हो गए। आननफानन में दोनो को इलाज के लिए अस्पताल
ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक विकास मर्चेंट नेवी में कार्यरत था, जिसकी 20 दिन पहले शादी हुई थी। शुक्रवार को पूरे परिवार के साथ माता के दर्शन करके लौट रहे थे इसी दौरान यह हादसा हुआ।
विज्ञापन


छुट्टी में आया था घर 
घटना को लेकर मृतक के परिजन भाई धीरेंद्र कुमार ठाकुर ने बताया कि उनका भाई विकास मर्चेंट नेवी में मुंबई में कार्यरत है और उनका एक भगिना अंकित झा इंटर का छात्र है। बीते 20 दिन पूर्व विकास ठाकुर की शादी हुई थी और वह छुट्टी में अभी यहां पर आया हुआ था। आज पूरे परिवार के साथ वह माता चामुंडा देवी कटरा का दर्शन कर घर लौट रहे थे। पूरा परिवार वहां से दूसरे वाहन से निकल गए, जबकि विकास बाइक से था और उसके साथ में उसका भांजा अंकित झा था। इसी दौरान तेज रफ्तार आ रहे  एक ट्रक ने सैदपुर मोड़ में मझौली चोरॉट NH 523 C के पास टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें