घायल शख्स और एसपी सारण
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
एसपी ने कहा राहत कार्य है जारी, लापता लोगों की हो रही तलाश
इस पूरे मामले में सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया है कि सारण जिला के सोनपुर थानान्तर्गत जैतिया पावर हाउस के पास खेत में बाढ़ के पानी में नाव के बिजली के पोल से सटने के कारण करंट लगने से नाव दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। उन्होंने बताया कि इस घटना में नाव पर नाविक सहित कुल 16 व्यक्ति सवार थे, जिसमें दो व्यक्ति झुलस गए हैं। साथ ही चार व्यक्ति मुकेश कुमार, मृत्युंजय कुमार, नागेन्द्र राय और भीष्म कुमार लापता हैं। एसपी का कहना है कि नाविक सहित कुल 10 व्यक्तियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।