फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Lok Sabha Election: बिहार में सात चरण में मतदान, हाजीपुर समेत 40 सीटों पर कब-कहां वोटिंग, यहां देखें

Sat, 16 Mar 2024 04:02 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Lok Sabha Chunav 2024: देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने शनिवार को बिहार की भी 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव के लिए तारीखों का एलान कर दिया। बिहार में इस बार भी सात चरणों में चुनाव होंगे। पूरी जानकारी इस खबर में पढ़ें।
विज्ञापन
बिहार में लोकसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान हो चुका है। 18वीं लोकसभा के लिए निर्वाचन आयोग (ईसी) चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। इसके साथ ही बिहार समेत पूरे देश में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई। बिहार में लोकसभा की 40 सीटों पर चुनाव सात चरणों में होगा। पहले चरण के लिए 28 मार्च को नोटिफिकेशन होगा। 19 अप्रैल को चुनाव होगा। बिहार में 2 अप्रैल तक नामांकन होगा, क्योंकि बिहार में होली है। दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल को होगा। तीसरे चरण का चुनाव 7 मई को होगा। 13 मई को चौथे चरण का चुनाव होगा। 20 मई को पांचवें चरण के लिए वोटिंग होंगी। 25 मई को छठे चरण का चुनाव होगा। अंतिम फेज का मतदान एक जून को होगा। 
विज्ञापन


बिहार में इस समय हाजीपुर लोकसभा सीट सबसे ज्यादा चर्चा में है। इस सीट पर 20 मई को मतदान होगा। यहां से दिवंगत नेता रामविलास पासवान के भाई पशुपति पारस सांसद हैं। इस बार रामविलास के बेटे चिराग इस सीट से दावा पेश कर रहे हैं। पशुपति और चिराग के बीच की लड़ाई एनडीए गठबंधन की मुश्किलें बढ़ा रही है।

40 सीटों में किस चरण में कितनी सीटों पर मतदान...
पहले चरण में औरंगाबाद (37), गया-आरक्षित (38), नवादा (39) और जमुई-आरक्षित (40) लोकसभा सीटों पर चुनाव।

विज्ञापन


दूसरे चरण में किशनगंज (10), कटिहार (11), पूर्णिया (12), भागलपुर (26) और बांका (27) लोकसभा सीटों पर चुनाव।



तीसरे चरण में झंझारपुर (7), सुपौल (8), अररिया (9), मधेपुरा (13) और खगड़िया (25) लोकसभा सीटों पर चुनाव।



चौथे चरण में दरभंगा (14), उजियारपुर (22), समस्तीपुर-आरक्षित (23), बेगूसराय (24) और मुंगेर (28) लोकसभा सीटों पर चुनाव।



पांचवें चरण में सीतामढ़ी (5), मधुबनी (6), मुजफ्फरपुर (15), सारण (20) और हाजीपुर (21) लोकसभा सीटों पर चुनाव।



छठे चरण में वाल्मीकिनगर (1), पूर्वी चंपारण (2), पूर्वी चंपारण (3), शिवहर (4), वैशाली (16), गोपालगंज-आरक्षित (17), सीवान (18) और महाराजगंज (19) लोकसभा सीटों पर चुनाव।



सातवें चरण में आरा (32), बक्सर (33), सासाराम-आरक्षित (34) के अलावा सीएम के गृह क्षेत्र नालंदा (29), बिहार की राजधानी की दो सीटों पटना साहिब (30) व पाटलिपुत्रा (31) के साथ काराकाट (35) और जहानाबाद (36) लोकसभा सीटों पर चुनाव।

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024। - फोटो : अमर उजाला
इसबार 9.26 लाख मतदाता पहली बार करेंगे मतदान
बिहार के 40 लोकसभा क्षेत्रों में वोटरों की कुल संख्या 7,64,33,329 है, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या चार करोड़ 29 हजार 136 और महिला मतदाताओं की संख्या तीन करोड़ 64 लाख एक हजार 903 है। उस सूची में थर्ड जेंडर की संख्या 2,290 है। महिला पुरुष का औसत अनुपात 907 से बढ़कर 909 हो गया है। बिहार में इस बार 9.26 लाख मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। इनकी उम्र 18 से 19 वर्ष के बीच है। वहीं बिहार में एक करोड़ छह करोड़ मतदाताओं की उम्र 20 से 29 साल के बीच है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें