फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बिहार में बढ़ रहा है भू माफियाओं दबदबा, इस शहर में रातोंरात तालाब को भरकर कर रहे हैं समतल

Sat, 30 Dec 2023 05:23 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar : माफिया ने एक बड़े तालाब को रात के अंधेरे में चोरी छुपे मिट्टी भरकर उसे समतल कर दिया है और इसपर अब अपना कब्जा जमाने के लिए वहां एक झोपड़ी भी बना दिया। ऐसा पहली बार नहीं हुआ था। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तालाबों का शहर कहे जाने वाले शहर दरभंगा में इनदिनों भू माफियाओं का बोलबाला हो गया है। कई तालाबों को मिट्टी से भरकर भू माफियाओं ने बड़े बड़े इमारत खड़े करवा दिए हैं। ताजा मामला शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या चार स्थित नीम पोखर इलाके की है जहां भूमाफिया ने एक बड़े तालाब को रात के अंधेरे में चोरी छुपे मिट्टी भरकर उसे समतल कर दिया है और इसपर अब अपना कब्जा जमाने के लिए वहां एक झोपड़ी भी बना दिया।
विज्ञापन


माफियाओं ने रात के अंधेरे में भर दिया पोखर को 
मुहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना दरभंगा सदर के sdpo अमित कुमार को दी। सूचना मिलते ही एसडीपीओ अमित कुमार पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे  लेकिन तबतक भूमाफिया मौके से फरार हो गए। SDPO अमित कुमार ने मुहल्ले के लोगों से पूछताछ की, जिसमें यह बात सामने आई कि यह तालाब सरकारी है और इसका बंदोबस्ती भी होता रहा है लेकिन दरभंगा में बढ़ते जमीन की कीमत को देखकर भूमाफिया की नजर इस पोखर पर लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि न जाने कैसे रात के अंधेरे में इसे वे सभी कब्जा करने के लिए मिट्टी भरने का काम सुरु कर दिया।

पहले भी की गई थी कोशिश 
ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा नहीं है कि यह काम एक दिन में हो गया। ग्रामीणों ने कहा कि भूमाफियाओं ने अवैध रूप से जैसे ही तालाब में मिट्टी भराई का काम शुरू किया, तब लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। सूचना मिलने पर उस समय पुलिस बल के साथ अंचल के अधिकारी भी पहुंचे थे और मिट्टी भराई को रोक दिया था। पुलिस प्रशासन ने उस समय वहां से कुछ सामान को भी जब्त किया था लेकिन समय के साथ सब मैनेज हो गया और महज एक सप्ताह के अंदर फिर भूमाफिया ने रात के अंधेरे में मिट्टी भरकर तालाब को समतल जमीन बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें