फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tirupati Balaji : मन्नत पूरी हुई तो बालाजी के दर्शन को निकले लालू, तेजस्वी यादव की शादी का कल होगा एक साल पूरा

Fri, 08 Dec 2023 05:03 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Lalu Yadav : विपक्षी दलों की अगली बैठक से पहले राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का परिवार मन्नत पूरा होने पर तिरुपति बालाजी का दर्शन करने विशेष विमान से रवाना हुआ है। तेजस्वी यादव की शादी की सालगिरह पर पूरा परिवार पूजा करेगा।
विज्ञापन
तेजस्वी के साथ लालू प्रसाद। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की शादी असफल रही तो राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान रहा। छोटे बेटे और राज्य के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की शादी अच्छी निभ रही और पूरा परिवार खुश नजर आता है। तेजस्वी यादव की बेटी के साथ लालू भी खेलते नजर आते हैं और तेज प्रताप भी। सब अच्छे से रहें... इस मन्नत के पूरा होने पर लालू परिवार शुक्रवार को तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए निकला। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू प्रसाद बिहार के धर्म स्थलों पर जा चुके हैं, इस बार विशेष विमान से तिरुपति दर्शन के लिए पूरे परिवार के साथ रवाना हुए हैं। लालू, राबड़ी, तेजस्वी, राजश्री और पोती कात्यायनी के साथ तेज प्रताप यादव भी शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट से निकले।

विज्ञापन


लालू का दावा-भाजपा वाले एक भी सीट नहीं जीतेंगे
एक दिन पहले यानी गुरुवार को लालू प्रसाद ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा वाले यहां एक भी सीट नहीं जीतेंगे। सभी सीटें 'इंडिया' जीतेगा। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हार के तत्काल बाद कांग्रेस ने इंडी एलायंस की बैठक छह दिसंबर को रखी थी, जिसे सहमति नहीं होने के कारण टाल दिया गया। लालू ने ही बिहार में जानकारी दी कि अगली बैठक 17 दिसंबर को होगी और उसमें सभी रहेंगे। इसके अगले दिन सीएम नीतीश कुमार ने भी कहा कि वह जरूर रहेंगे।

नेता प्रतिपक्ष ने उठाया लालू के यात्रा पर सवाल 
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा कि ब्राह्मण परिवार को न्याय नहीं मिलेगा। जिस दल के मंत्री-विधायक सनातन हिंदू धर्म के देवी-देवताओं पर भद्दी टिप्पणी करेंगे, उसके मुखिया विशेष विमान से तिरुपति बालाजी जाएंगे। खर्च कौन उठा रहा, यह बताएंगे? उन्होंने कहा कि बिहार में सनातन विरोध और बिहारियों के खिलाफ बोलने वालों का राज है। जातिवाद और परिवारवाद से आगे किसी को कुछ दिख ही नहीं रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें