फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohini Acharya : लालू यादव की बेटी ने भाजपा के दिग्गज को कहा- बेवकूफ; केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं राजीव प्रताप

Thu, 18 Apr 2024 07:12 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Lok Sabha Election : लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान चिराग पासवान को अपशब्द कहने वाला वीडियो वायरल है। अब सारण से राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी और लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने प्रतिद्वंद्वी को बेवकूफ कहकर अपनी किरकिरी करा ली।
विज्ञापन
रोहिणी आचार्य। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में कल शुक्रवार को चार जिलों जमुई, नवादा, औरंगाबाद और गया में लोक सभा चुनाव का मतदान होना है। इस बीच चुनावी सभा के दौरान जुबानी जंग शुरू हो गई है। जमुई में तेजस्वी यादव के चुनावी सभा में चिराग पासवान को गाली गलौज करने का मामला तुल पकड़ लिया है, ऐसे में सारण से रोहिणी आचार्य का भी एक ऐसा बयान सामने आया है, जिसको लेकर भाजपा ने कड़ा रुख अख्तियार किया है।

विज्ञापन


राजीव प्रताप रूडी को बताया बेवकूफ नेता
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी और महागठबंधन की प्रत्याशी रोहिणी आचार्य ने राजीव प्रताप रूडी पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने राजीव प्रताप रूडी को बेवकूफ नेता करार दिया है। रोहिणी ने कहा कि यह (राजीव प्रताप रूडी) बेवकूफ आदमी है, जो बार-बार भाग जाता है। मुझे क्या उसके जैसा समझा है? रोहिणी ने आगे कहा कि राजीव प्रताप रूडी पांच साल में बस एक बार चेहरा चमकाने के लिए आते हैं। ये आशीर्वाद प्यार छोड़कर कोई बेवकूफ आदमी ही न होगा जो भागता होगा। इस दौरान रोहिणी आचार्य ने कहा कि वह क्षेत्र की जनता के बीच रहते ही नहीं हैं, जबकि रोहिणी चुनाव जीतने के बाद छपरा की जनता के बीच रहकर सेवा करेंगीं। रोहिणी आचार्य ने कहा कि हमें लोगों का अपार आशीर्वाद और प्यार मिल रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें