करवा चौथ पर चांद के निकलने का समय
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को करवा चौथ है, जिसका महिला हर साल इंतजार करती हैं। यह मुख्य रूप से पूरे उत्तर भारत में मनाया जाता है। करवा चौथ सुहागिन करती हैं। ये अलग बात है कि बिहार में इसका चलन कम है। बिहार में महिलाएं करवा चौथ की जगह तीज करती हैं। करवा चौथ करने के पीछे महिलाओं का मानना है कि यह करने से पति की आयु लंबी होती है और परिवार धन्य धान से पूर्ण होता है। यह पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है, जिसमें महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। महिलाएं दिनभर उपवास रखते हुए शाम को करवा माता, भगवान गणेश की पूजा और कथा सुनकर रात को चंद्रमा के निकलने पर उनका दर्शन और पूजन करते हुए अपना व्रत खोलती हैं। आइए जानते हैं इस बार करवा चौथ पर पूजा के लिए क्या मुहूर्त है और चांद कितने बजे निकलेगा।
करवा चौथ को लेकर क्या हैं पौराणिक मान्यताएं
इस पर्व के संबंध में कहा जाता है कि करवा चौथ व्रत रखने के लिए भगवान शिव ने माता पार्वती को बताया था और फिर महाभारत काल में पांडव सुरक्षित रह सकें और उनकी उम्र लंबी हो इसके लिए भगवान कृष्ण ने द्रौपदी को करवा चौथ व्रत रखने की सलाह दी थी। उसी समय से सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए करवा चौथ का व्रत कर रही हैं।
पटना सहित पूरे बिहार में कब निकलेगा चाँद
पटना में चांद 7: 40 बजे निकलेगा।
भागलपुर -7:24 बजे
मुजफ्फरपुर -7:28 बजे
गया - 7:33 बजे
बेगूसराय - 7:27 बजे
समस्तीपुर - 7:27 बजे
दरभंगा - 7:26 बजे
सारण - 7:31 बजे
पूर्णिया - 7:20 बजे
गोपालगंज -7:31 बजे
सीवान - 7:32 बजे
खगड़िया- 7:25 बजे
लखीसराय - 7:27 बजे
जमुई - 7:28 बजे
मोतिहारी - 7:28 बजे
बेतिया - 7:30 बजे
हाजीपुर -07:30 बजे
मधुबनी -7:24 बजे
भभुआ -7:38 बजे
नवादा -7:31 बजे
सहरसा -7:24 बजे
सुपौल - 7:23 बजे
औरंगाबाद - 7:36 बजे
जहानाबाद - 7:32 बजे
कटिहार -7:20 बजे
अररिया- 7:19 बजे
किशनगंज - 7:17 बजे